
कोरोना के कारण अभी भी ज्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारियों से घर से ही काम करवा रही हैं। घर से काम करने पर सबसे ज्यादा जरूरत इंटरनेट की होती है। इसी को देखते हुए टेलीकॉम ऑपरेटर्स समय-समय पर नए-नए प्लान पेश कर यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करती रहती हैं। वहीं, टेलिकॉम कंपनी Vodafone Idea यानि Vi ने वर्क फ्रॉम होम वाले कॉन्सेप्ट के तहत नया प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को ओर प्लान्स के मुकाबले ज्यादा डाटा मुहैया कराया जा रहा है। अगर आप भी ज्यादा डाटा वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं तो आगे इस प्लान में मिलने वाले डाटा के साथ अन्य बेनिफिट्स के बारे में जान सकते हैं।
इस नए प्लान की कीमत 351 रुपए तय की गई है, जिसकी वैधता 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान यूजर्स को कुल 100 जीबी हाई-स्पीड डाटा दिहै। इससे पहले कंपनी ने 251 रुपए के वर्क-फ्रॉम-होम प्लान को पेश किया था, जिसमें डबल बेनिफिट्स मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: Airtel भी जल्द ला सकता है सस्ता 4G स्मार्टफोन, Jio को मिलेगी चुनौती

नया 351 रुपये वाला वर्क-फ्रॉम-होम प्लान फिलहाल यह प्रीपेड प्लान आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, केरल और मध्य प्रदेश सर्कल में ही ऑफर किया जा रहा है। Vi की ओर से 351 रुपये वाला प्लान बाद में बाकी सर्कल्स में भी रोलआउट किया जा सकता है।

बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपने 109 रुपए और 169 रुपए वाले प्लान की वैधता 8 दिन कम करते हुए अब 20 दिन कर दी थी। पहले इन दोनों ही प्लान की वैधता 28 दिन थी। कंपनी के 109 रुपए वाला प्लान में कुल 1 जीबी डाटा और 300 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा वोडाफोन प्ले और Zee5 ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। प्लान की वैलिडिटी 20 दिन की है। इन सबके अलावा यूजर्स को इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट भी मिल रहा है। इसे भी पढ़ें: यहां देखें Jio, Airtel और Vodafone idea के सभी नए प्लान्स की लिस्ट, प्राइस: 46 रुपए से शुरू
अगर बात करें 169 रुपए वाले प्लान की तो इसमें यूजर्स को 20 दिन की वैधता के साथ डेली 1जीबी डाटा ऑफर किया जा रहा है। पहले इस प्लान में कुल 28जीबी डाटा मिलता था। लेकिन, अब वैधता कम होने के कारण इस प्लान में कुल 20जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसमें भी यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। ग्राहकों को रोज 1 जीबी डेटा और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा वोडाफोन प्ले और Zee5 ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।


















