
कोरोना वायरस महामारी के कारण आज इंंडिया में वर्क फ्रॉम होम का कल्चर चल पड़ा है। बच्चों के स्कूल की क्लास से लेकर ऑफिस की मीटिंग सब कुछ ऑनलाइन हो रहा और इसीलिए आज मोबाइल यूजर्स को ज्यादा डाटा का जरुरत पड़ रही है। यूजर्स की जरुरत को देखते हुए भारतीय टेलिकॉम कंपनियां काफी सयम से कई शानदार प्लान ऑफर कर रही हैं। इसलिए आज हम आपके सामने Reliance Jio, Airtel और Vodafone idea (Vi) के कुछ ऐसे प्लान के जानकारी देने वाले हैं जो कि 100जीबी तक डाटा प्रोवाइड कराते हैं। इन कंपनियों के प्लान्स की कीमत 350 रुपए के आस-पास है। आइए आगे जनते हैं प्लान्स की पूरी डिटेल।
एयरटेल का 349 रुपए वाला प्लान
एयरटेल अपने इस प्लान में ग्राहकों को ढ़ेर सारा डाटा दे रही है। यह प्लान भी 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है और इसमें 70 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। यह 70 जीबी डाटा यूजर्स अकाउंट में हर दिन 2.5 जीबी के हिसाब से क्रेडिट होगा। इस प्लान में भी लोकल, नेशनल और रोमिंग वॉयस कॉल फ्री दी जा रही है। इसके अलावा यूजर्स को एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम और विंक म्यूजिक का लाभ मिलता है। इसे भी पढ़ें: BSNL के सबसे सस्ते टॉप 5 प्लान, हर दिन मिलता है 2GB डाटा और फ्री कॉलिंग!

जियो का 349 रुपए वाला प्लान
जियो का यह प्लान हर दिन 3जीबी डाटा देता है। वहीं, प्लान की वैधता 28 दिन की है, जिस हिसाब से यूजर्स को कुल 84जीबी डाटा मिलता है। प्लान में कंपनी जियो नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रही है। वहीं, दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए इस प्लान में 1000 मिनट्स मिलते हैं। इतना ही नहीं प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं। वहीं, रिचार्ज में सब्सक्राइबर्स को जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसे भी पढ़ें: Jio Vs Airtel: 2GB डेली डाटा और फ्री कॉलिंग वाला किसका प्लान बेहतर?

वोडाफोन आइडिया का 351 रुपए वाला प्लान
Vi ने हाल ही में वर्क फ्रॉम होम कर यूजर्स के लिए 351 रुपए वाला प्लान पेश किया था। इस प्लान की वैधता 56 जिन की है और इसमें कुल 100जीबी डाटा मिलता है। इससे पहले भी कंपनी 251 रुपए का रिचार्ज ऑफर करती है, जिसमें 28 दिन के लिए 50जीबी डेटा मिलता है। वहीं, अगर बात करें 351 रुपए वाले प्लान की तो कंपनी इसमें किसी तरह का कॉलिंग बेनिफिट नहीं दे रही। वोडाफोन-आइडिया का यह प्लान कुछ सिलेक्टेड सर्कल में ही दिया जाता है।












