Jio Vs Airtel: 2GB डेली डाटा और फ्री कॉलिंग वाला किसका प्लान बेहतर?

Join Us icon

टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए नए-नए प्लान लाती रहती हैं। इसी कड़ी में Airtel ने कुछ समय पहले अपने प्रीपेड प्लान्स के पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए 599 रुपए के प्लान पेश किया था। इस प्लान में हर दिन 2GB डाटा और फ्री कॉलिंग के साथ कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। वहीं, इसी कीमत में जियो के पास भी डेली 2जीबी डाटा वाला एक प्लान है। दोनों ही प्लान में डेली 2जीबी डाटा मिलता है। लेकिन, फिर भी यह काफी अलग-अलग हैं। आइए आगे जानते हैं कि 599 रुपए वाले जियो और एयरटेल के प्लान में आपके लिए कौनसा प्लान बेस्ट होगा।

डेली मिलेगा 2जीबी डाटा

रिलायंस जियो और एयरटेल के 599 रुपए वाले प्लान में रोज 2जीबी डाटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा प्लान आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं। हालांकि, जियो के 599 रुपए वाले प्लान में 84 दिन की वैधता मिलती है, जिससे जियो यूजर्स को कुल 168GB डाटा मिलता है। वहीं, एयरटेल के 599 रुपए वाले प्लान में 56 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्रकार Airtel यूजर्स को कुल 112GB डाटा मिलता है। वैधता की रेस में देखा जाए तो एयरटेल से जियो काफी आगे है क्योंकि वैधता बढ़ने से जियो में मिलने वाले बेनिफिट्स भी ज्यादा दिनों के लिए मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: कुरकुरे और अंकल चिप्स खाने वालों को Airtel फ्री दे रहा है 2 जीबी इंटरनेट डाटा, जानें क्या है इसे पाने का तरीका

telecom-photo

अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग

फ्री कॉलिंग के मामले में हम आपको पहले ही बता दें कि एयरटेल के प्लान में किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग बिल्कुल फ्री रहेगी। वहीं, जियो के 599 रुपए वाले ऑफर में Jio-to-Jio अनलिमिटेड कॉलिंग है। लेकिन, दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए इस प्लान में 3,000 FUP मिनट्स मिलते हैं। इन मिनट्स के खत्म होने पर कॉलिंग मिनट के लिए अलग से रिचार्ज कराने की जरुरत पड़ेगी। हालांकि, अगर आप कॉलिंग कम और डाटा ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो जियो के प्लान में ज्यादा फायदा मिलेगा।

jio-vs-airtel-copy
फ्री ऐप्स

एयरटेल का प्लान एक साल के डिज्नी+ हॉटस्टार फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इस सब्सक्रिप्शन की कीमत 399 रुपए है। वहीं, इसके साथ प्लान में एयरटेल एक्सट्रिम का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिसमें फ्री 400+ लाइव टीवी चैनल, अनलिमिटेड मूवी और टीवी शो देखने को मिलेंगे। इन दोनों सब्सक्रिप्शन के अलावा भी एयरटेल के प्लान में Free Hellotunes, Wynk Music और रिचार्ज करने के बाद फास्टैग (Fastag) खरीदने पर आपको 150 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Jio को चुनौती देने Airtel लाया सस्ते प्लान में अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग, जानें आपके लिए कौनसा प्लान है बेस्ट

वहीं, जियो की बात करे तो इस प्लान में यूजर्स को जियो सावन, जियो सिनेमा जैसे कई जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। हालांकि, इस प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार फ्री सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा जो की जियो के इस प्लान के लिए माइनस प्वाइंट है। क्योंकि कुछ समय बाद IPL 2020 शुरू होने वाला है और आईपीएल के मैज डिज्नी+ हॉटस्टार पर फ्री में देखे जा सकेंगे।

telecom-news

निष्कर्ष: अगर कुल मिलाकर देखा जाए तो आप उसी प्लान का चुनाव करें जिसमें आपकी जरुरत पूरी हो रही है। मतलब अगर आप ज्यादा डाटा इस्तेमाल करते हैं तो जिया का प्लान आपके लिए बेस्ट रहेगा। वहीं, अगर आप कॉलिंग और डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन वाला प्लान तलाश रहे हैं तो एयरटेल ही आपका चुनाव होना चाहिए। इसके अलावा यह जरुर जांच लें कि आपके क्षेत्र किस कंपनी का नेटवर्क अच्छा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here