BSNL के सबसे सस्ते टॉप 5 प्लान, हर दिन मिलता है 2GB डाटा और फ्री कॉलिंग!

Join Us icon

बीएसएनएल के पास ऐसे कई प्लान हैं जो कम कीमत में आते हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए काफी शानदार है जिन्हें कम दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान में बेस्ट बेनिफिट की जरुरत होती है और वह भी कम दाम में। साथ ही यह प्लान बीएसएनएल नंबर को ऐक्टिव रखने के लिए भी काफी अच्छे ऑप्शन हैं। इससे पहले हम जियो, एयरटेल और वोडाफोन के सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में आपको जानकारी दे चुके हैं। आइए आगे आपको BSNL के कम कीमत वाले टॉप 5 प्लान के बारे में सबकुछ बताते हैं।

49 रुपए वाला प्लान

बीएसएनएल के इस स्पेशल टैरिफ में यूजर्स को कुल 2जीबी डाटा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसके अलावा रिचार्ज में 100 फ्री एसएमएस के साथ ही कॉलिंग के लिए 100 फ्री मिनट्स भी ऑफर किए जा रहे हैं। फ्री मिनट्स के खत्म होने के बाद प्रति मिनट 45 पैसे की दर से चार्ज किया जाएगा।

BSNL Postpaid plan rs525 rs725 data unlimited voice call offer in hindi

78 रुपए का प्लान

इस प्लान में 2GB डाटा हर दिन मिलता है। इस प्लान की वैधता केवल 10 दिन की है, जिस हिसाब से फोन में मिलने वाले डाटा टोटल 20जीबी हो जाता है। 2GB डेटा खर्च करने पर स्पीड स्लो हो जाएगी। एक दिन में इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग ( 250 मिनट हर दिन) की सुविधा है। इस प्लान में एक हफ्ते के लिये इरोज नाउ का सब्सक्रिप्शन फ्री है। इसे भी पढ़ें: Jio के सबसे सस्ते और दमदार प्लान, मिलेगा फ्री डाटा और अनलिमिटेड कॉल
बीएसएनएल टैरीफ प्लान और आॅफर्स और हॉट न्यूज की पूरी जानकारी हिंदी में

94 रुपए वाला प्लान

कंपनी के Plan Advance 94 में कुल 3जीबी डाटा के साथ 100 मिनट्स की फ्री कॉलिंग दी जा रही है। कंपनी ने द्वारा दी जा रही फ्री कॉलिंग का लाभ होम और रोमिंग नेटवर्क पर उठाया जा सकता है। वहीं, इसमें दिल्ली और मुंबई सर्कल भी शामिल हैं। साथ ही इन प्लान में मिलने वाले फ्री कॉल और 3जीबी डेटा बेनिफिट को 90 दिनों के अंदर खत्म करना होगा। फ्री कॉलिंग बेनिफिट खत्म होने के बाद इस प्लान में लोकल कॉल्स के लिए 1 रुपए प्रति मिनट और एसटीडी कॉल्स के लिए 1.3 रुपए प्रति मिनट की दर से चार्ज किया जाएगा।

95 रुपए वाला प्लान

BSNL Plan Advance 95 की बात करें तो इसमें भी डाटा और फ्री कॉलिंग बेनिफिट मिलते हैं। 95 रुपये वाले इन प्लान की एक और खास बात है कि इनमें 60 दिनों के लिए फ्री कॉलर ट्यून ऑफर की जा रही है। वहीं, 3जीबी डाटा के साथ 100 मिनट्स की फ्री कॉलिंग दी जा रही है। फ्री मिलने वाले कॉलिंग मिनट खत्म होने के बाद इस प्लान में लोकल कॉल्स के लिए प्रति सेकंड 0.02 रुपए और एसटीडी कॉल्स के लिए 0.024 रुपए चुकाने होंगे। कंपनी ने जानकारी दी कि दोनों प्लान में लोकल एसएमएस के लिए 80 पैसे और एसटीडी एसएमएस के लिए 1.2 रुपए लिए जाएंगे। इसे भी पढ़ें: जियो ने लॉन्च किए 2 सबसे सस्ते प्लान, अब पूरा दिन चलेगा इंटरनेट
bsnl-extended-5-pe-6-cashback-offer-till-june-30-know-how-to-get-benefit

97 रुपए वाला प्लान

बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 2जीबी मोबाइल डाटा दिया जा रहा है। वहीं, रिचार्ज में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा ग्राहकों को हर दिन 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा प्लान की वैधता 18 दिन की है। इस तरह ग्राहकों को कुल 36GB डाटा मिलता है।

Note: ऊपर बताए गए सभी टॉप 5 प्लान यूपी वेस्ट के नंबर पर रिचार्ज किए जा सकते हैं। अगर आप इनमें से कोई भी नंबर रिचार्ज करने का विचार कर रहे हैं तो कृपया एक बार जांच जरुर कर लें क्योंकि बीएसएनएल के प्लान सर्किल के हिसाब से लॉन्च किए जाते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here