
Huawei ने आज अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन Huawei P Smart 2021 पेश किया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह फोन हुआवई पी स्मार्ट का अपग्रेडेड वर्ज़न है जो बजट प्राइस में शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस किया गया है। हुआवई पी स्मार्ट 2021 को फिलहाल कंपनी की ओर से आस्ट्रिया में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में एंट्री लेगा। आगे जानते हैं हुआवई के इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
Huawei P Smart 2021
हुआवई पी स्मार्ट 2021 को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की आईपीएस एलसीडी फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन को स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत है जिसमें डिसप्ले के तीन किनारें बेजल लेस है और नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर बीच में सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल मौजूद है। यह भी पढ़ें : Nokia ने कसी कमर, नवंबर में लॉन्च होंगे पावरफुल Nokia 9.3 PureView, Nokia 7.3 5G और Nokia 6.3
Huawei P Smart 2021 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जो ईएमयूआई 10.1 पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में हुआवई का ही किरीन 710ए चिपसेट दिया गया है। गौरतलब है कि हुआवई का यह फोन प्री-इंस्टाल्ड गूगल ऐप्स के साथ नहीं आता है और हुआवई ऐप गैलरी के साथ ही हुआवई मोबाइल सर्विस सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो हुआवई का यह नया फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाले 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल कर डेफ्थ सेंसर और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 4 जीबी रैम, 6.8 इंच पंच-होल डिसप्ले, क्वॉड कैमरा और 5000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ यह सस्ता स्मार्टफोन
Huawei P Smart 2021 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक, एनएफसी व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।
वेरिएंट व कीमत
Huawei P Smart 2021 को आस्ट्रिया में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 4 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है। इस फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। हुआवई पी स्मार्ट 2021 को Black, Gold और Green कलर में EUR 229 की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 19,500 रुपये के करीब है।





















