3GB रैम के साथ Samsung ला रही बेहद सस्ता फोन, सामने आए फीचर्स

Join Us icon

Samsung जल्द दो नए स्मार्टफोन्स से पर्दा उठा सकती है जो कि बजट कैटगरी में अपनी दावेदारी मार्केट में पेश करेंगे। इन दोनों फोन को Galaxy A02 और Galaxy M02 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, ऑफिशल लॉन्च से पहले इन दोनों सैमसंग फोन्स को कई अलग-अलग ऑनलाइन सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर लिस्ट किया जा चुका है। हाल ही में दोनों फोन्स को ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन मिला है। वहीं, अब Galaxy M02 को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। गैलेक्सी एम02 इसी साल लॉन्च हुए Galaxy M01 का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

Samsung Galaxy M02

गीकबेंच पर Galaxy M02 को Samsung SM-M025F मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। बेंचमार्किंग लिस्टिंग में फोन को 128 अंक सिंगल-कोर टेस्ट और 486 अंक मल्टी-कोर टेस्ट में मिले हैं। इसेक अलावा Samsung Galaxy M02 को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, इसमें 3GB की रैम होगी। इसे भी पढ़ें: धूम मचाने आ रहे Samsung Galaxy S21 और Galaxy S21 Ultra, लॉन्च से पहले कैमरा व डिजाइन की मिली झलक
samsung-galaxy-m02-sm-m025f-geekbench

उम्मीद की जा रही है कि फोन और भी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं Samsung Galaxy M02 एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा। इस लिस्टिंग में फोन की और किसी स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन सर्टिफिकेशन्स के बाद उम्मीद है कि सैमसंग अब जल्द ही इस मोबाइल फोन को बाजार में उतार सकता है।

Samsung Galaxy A02 की स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A02 स्मार्टफोन पिछले दिनों चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी देखा गया था। इस लिस्टिंग में खुलासा हुआ था कि गैलेक्सी ए02 को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जो वनयूआई के साथ काम करेगा। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट दिए जाने का खुलासा हुआ था। गीकबेंच के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए02 को 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा और ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 506 जीपीयू सपोर्ट करेगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy F41: 64 MP कैमरा, 6000 mAh बैटरी और sAMOLED डिसप्ले के साथ अच्छा है, पर खास नहीं

लीक के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए02 में 5.7 इंच की एचडी+ डिसप्ले देखने को मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल के डेफ्थ सेंसर मौजूद हो सकता है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A02 में 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here