सबसे ताकतवर प्रोसेसर और यूनिक डिजाइन के साथ आएगा Nokia 10 PureView

Join Us icon

नोकिया के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन को लेकर खबर सामने आई थी। इसमें बताया गया था कि कंपनी Nokia 10 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वहीं, अब Nokia 10 PureView (संभावित नाम) की ऑफिशियल घोषणा से पहले इसके लुक और डिजाइन के साथ ही प्रोसेसर की जानकारी सामने आई है। दरअसल, एक लीक में नोकिया के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की झलक देखने को मिली है, जिससे पता लगा है कि इस फोन में पावरफुल और लेटेस्ट Snapdragon 875 SoC प्रोसेसर होगा।

इसके अलावा NokiaPowerUser की रिपोर्ट के अनुसार इसका फ्रेम स्टेनलेस स्टील का होगा। इतना ही नहीं सैफायर ग्लास डिसप्ले वाले इस फोन में मल्टी कैमरा सेटअप होगा, जो कि Zeiss ऑप्टिक्स से लैस होगा। माना जा रहा है कि यह कंपनी के Nokia 9.3 PureView का सक्सेसर हो सकता है। हालांकि, Nokia 9.3 PureView भी अब तक लॉन्च नहीं हुआ है और इसका लंबे समय से इंतजार हो रहा है। इसे भी पढ़ें: Nokia लाया एक और सस्ता 4G स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 6,500 रुपये के करीब

nokia-10

वहीं नोकिया 10 प्योरव्यू के लॉन्च डेट की घोषणा की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, कहा जा रहा है कि इसे अगले साल पेश किया जा सकता है। हुई है, ऐसे में माना जा रहा है कि इसे अगले साल जून तक लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया के इस फोन के दम पर सैमसंग और हुवावे के प्रीमियम स्मार्टफोन को चुनौती पेश करेगी।

गूगल पिक्सल जैसा होगा Nokia 10

कुछ सम पहले सामने आए इस डॉक्यूमेंट में जानकारी मिली थी कि नोकिया कंपनी गूगल के साथ पार्टनरशिप के बारे में सोच रही है। इससे उम्मीद लगाी जा रही नोकिया 10 स्मार्टफोन गूगल पिक्सल जैसा हो सकता है। हालांकि, किसी भी बात की अभी पुष्टी नहीं हुई है। इसे भी पढ़ें: Nokia C3 रिव्यू: स्मार्ट OS के साथ नोकिया का अहसास, लेकिन फीचर्स में थोड़ा पीछे

Nokia 9 3 PureView smartphone might launch on 22 september hmd global event
Curtsey – Digital Trends

नोकिया 6.3 और नोकिया 7.3 5G हो सकते हैं लॉन्च

गौरतलब है कि कंपनी इस साल के खत्म होने से पहले नोकिया 6.3 और नोकिया 7.3 5G को भी लॉन्च कर सकती है। वहीं, कंपनी नोकिया 9.3 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भी पेश कर सकती है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दे सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here