एक बार फिर 4जी डाउनलोड स्पीड में Jio बना बादशाह, वोडाफोन इस मामले में है आगे

Join Us icon

रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर, जियो एक बार फिर औसत 4G डाउनलोड स्पीड में नंबर वन साबित हुई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के हर बार की तरह ही औसत डाउनलोड स्पीड कोे लेकर रिपोर्ट जारी की है। वहीं, ट्राई ने इस बार नवंबर माह के आंकड़े जारी किए हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 20.8 एमबीपीएस दर्ज की गई। यह स्पीड पिछले माह अक्तूबर के मुकाबले 3.0 एमबीपीएस अधिक है। अक्टूबर में रिलायंस जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड 17.8 एमबीपीएस थी। पिछले तीन वर्षों से भी अधिक समय से रिलायंस जियो डाउनलोड स्पीड के मामले में लगातार नंबर वन 4जी ऑपरेटर बना हुआ है।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा जारी अक्टूबर की रिपोर्ट में सामने आया है कि रिलायंस जियो एक बार फिर औसत 4G डाउनलोड स्पीड में नंबर 1 पोजिशन पर रहा है। ट्राई के अनुसार नवंबर में भारती एयरटेल के प्रदर्शन में हल्का सा सुधार देखा गया। एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड अक्टूबर के 7.5 एमबीपीएस के मुकाबले नवंबर में 8 एमबीपीएस रही है। एयरटेल के मुकाबले रिलायंस जियो की स्पीड 2.5 गुना से ज्यादा रही है। इसके अलावा वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया है और अब वोडाफोन आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं पर ट्राई दोनों के आकड़े अलग अलग दिखाता है।

telecom-news

वोडाफोन और आइडिया नेटवर्क की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड में पिछले माह के मुकाबले मामूली अंतर देखने को मिला। जहां वोडाफोन की स्पीड सुधर कर नवंबर में 9.8 एमबीपीएस हो गई। वहीं, आइडिया की स्पीड गिरकर 8.8 एमबीपीएस पर जा पहुंची। वोडाफोन और आइडिया दोनों की स्पीड नवंबर में एयरटेल से कुछ अधिक रही पर जियो के मुकाबले आधी से भी कम मापी गई।

telecom

नवंबर में 6.5 एमबीपीएस के साथ वोडाफोन औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा। दूसरे नंबर पर आइडिया रहा, उसकी अपलोड स्पीड 5.8 एमबीपीएस रही। वहीं, रिलायंस जियो और एयरटेल की नवंबर माह में औसत अपलोड स्पीड क्रमश: 3.7 और 4 एमबीपीएस नापी गई।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here