लाॅन्च से पहले ही सामने आई कम कीमत वाले सस्ते स्मार्टफोन Lenovo K13 की फोटो, होने वाला है इंडिया में लाॅन्च

Join Us icon

91मोबाइल्स ने आज ही एक एक्सक्लूसिव खबर पब्लिश करते हुए बताया था कि टेक कंपनी Lenovo अपनी ‘के’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Lenovo K13 नाम के साथ लाॅन्च किया जाएगा। अपनी रिपोर्ट में हमने फोन की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसके बैक पैनल की फोटो भी शेयर की थी, जिसमें रियर कैमरा सेटअप और डिजाईन का पता चला था। वहीं अब लीक के माध्यम से लेनोवो के13 के फ्रंट पैनल की फोटो भी शेयर की गई है जिससे फोन की फुल लुक सामने आ गई है।

Lenovo K13 की ताजा अपडेट से पता चला है कि यह स्मार्टफोन वाॅटरड्राॅप नाॅच डिसप्ले पर लाॅन्च किया जाएगा। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस दिखाए गए हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। लेनोवो का यह फोन डुअल रियर कैमरे पर लाॅन्च होगा जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। पैनल पर नीचे की ओर भी वर्टिकल शेप में Lenovo की ब्रांडिंग मौजूद है जिसके साथ स्पीकर फिट किया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वाॅल्यूम राॅकर और पावर बटन लगा है। लेनोवो के13 स्मार्टफोन Red और Blue कलर में सामने आया है।

lenovo-k13-india-launch-specs-feature-photo-exclusive-technology-news

Lenovo K13

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो को 1600 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लाॅन्च किया जाएगा। फोन का वज़न 200 ग्राम बताया गया है। लेनोवो के13 स्मार्टफोन एंडराॅयड 10 आधारित होगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा। 91मोबाइल्स को मिली जानकारी अनुसार लेनोवो अपने फोन को 2 जीबी रैम मैमोरी पर लाॅन्च करेगी जिसके साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद रहेगी। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकेगा।

Lenovo K13 render image leaked india launch soon

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Lenovo K13 को डुअल रियर कैमरे पर लाॅन्च किया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ यह फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। लेनोवो के13 डुअल सिम फोन होगा जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करेगा। फोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here