लॉन्च से पहले सेल पर आया POCO F3 GT स्मार्टफोन, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Join Us icon

शाओमी ने पिछले महीने चीन में Redmi K40 Game Enhanced Edition स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन कंपनी का पहले गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन है। ऑनलाइन रिपोर्ट्स की माने तो Redmi K40 Game Enhanced Edition स्मार्टफोन को भारत और दूसरे कुछ मार्केट में POCO F3 GT के नाम से पेश किया जा सकता है। हालांकि, POCO F3 GT स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अब इस स्मार्टफोन के बारे दिलचस्प जानकारी सामने आई हैं। POCO F3 GT स्मार्टफोन को भले ही लॉन्च में अभी वक्त हो लेकिन यह ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म में लिस्टिंग के दौरान इस स्मार्टफोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई हैं। लेकिन इस फोन की कीमत जानकार आप हैरान हो जाएंगे।

POCO F3 GT कीमत

POCO F3 GT स्मार्टफोन को अमेरिका की ई-कॉमर्स वेबसाइट Welectronics पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में पोको का स्मार्टफोन POCO F3 GT के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज फोन को 1,299 USD (करीब 95,325 रुपये) की कीमत में लिस्ट किया गया है। POCO F3 GT स्मार्टफोन को WeleElectronics की वेबसाइट में चीन से काफी ज्यादा कीमत में लिस्ट किया गया है। बता दें कि शाओमी ने Redmi K40 Game Enhanced Edition स्मार्टफोन को 1,999 CNY (करीब 22,870 रुपये) की कीमत में पेश किया था। यह भी पढ़ें : कोरोना का कहर : स्मार्टफोन मार्केट में 50,000 नौकरियों पर संकट, भारी नुकसान की आशंका

POCO_F3_GT_sale

POCO F3 GT स्मार्टफोन संभवत: वेबसाइट पर गलती से लिस्ट किया गया हो सकता है। हो सकता है कि सेलर Redmi K40 gaming edition का इंपोर्टेड वेरिएंट वेबसाइट पर बेच रहा होगा। संभव है कि इसी लिए इस स्मार्टफोन को ज्यादा कीमत में बेचा रहा है। दिलचस्प है कि पोको का यह स्मार्टफोन POCO F3 GT को मॉडल नंबर M2104K10I के साथ लिस्ट किया गाय है। यह भी पढ़ें : WhatsApp का नया फीचर चैटिंग को बना देगा मजेदार, मैसेज टाइप करते ही दिखाई देंगे स्टीकर्स

POCO F3 GT स्पेसिफिकेशन्स

POCO F3 GT स्मार्टफोन को 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजलूशन full-HD+ (2,400 x 1,800 पिक्सल) है। पोको के इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 8MP का कैमरा और दो कैमरा सेंसर 2MP के दिए गए हैं। लिस्टिंग की माने तो तीनों कैमरा की डिटेल नहीं दी गई है। हमारा मानना है कि 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर और 2MP के सेंसर मैक्रो और डेप्थ सेंसर हो सकते हैं।

POCO F3 GT स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1200 SoC के साथ पेश किया गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट की लिस्टिंग की माने तो यह फोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। पोको का यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित MIUI 12 पर रन करता है। POCO F3 GT स्मार्टफोन में 5,065mAh की बैटरी, 2 SIM कार्ड स्लॉट, 5G कनेक्टिविटी, NFC, IR blaster, और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पोको के इस स्मार्टफोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स Redmi K40 gaming edition जैसी ही हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here