Google Pixel 6 सीरीज के कैमरा फीचर हुए लीक, गिंबल सपोर्ट, कस्टम NPU जैसे फीचर से होंगे लैस

Join Us icon

Google का अपकमिंग Google Pixel 6 सीरीज पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में है। इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफ़ोन लॉन्च होने हैं। गूगल के ये फ़्लैगशिप स्मार्टफोन भले ही इस साल के अंत तक लॉन्च होंगे लेकिन इनके बारे में लीक रिपोर्ट्स की कमी नहीं है। गूगल के इन दोनों स्मार्टफोन के चिपसेट को लेकर लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें क्वालकॉम या मीडियाटेक के बजाय गूगल के इन-हाउस Whitechapel चिपसेट दिया जा सकता है।ट्विटर यूजरस @FrontTron का कहना है कि Pixel 6 सीरीज में गिम्बल कैमरा सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके साथ ही कैमरा सेंसर की बात करें तो यह सैमसंग का बड़ा कैमरा सेंसर होगा जो गूगल के कस्टम NPU (नेचुरल प्रोसेसरिंग यूनिट) और ISP (इमेज सिंग्नल प्रोसेसर) के साथ पेश किया सकता है। इसके साथ ही यह भी दावा किया गया है फोन में वीडियो रिकॉर्डिंग में और भी बदलाव किए गए हैं। Pixel स्मार्टफोन स्टिल फोटोग्राफी के लिए बेहतर माने जाते हैं। अब कंपनी अपनी वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर्स में इंप्रूवमेंट करने पर जुटी हुई है।

Google Pixel 6 सीरीज के स्मार्टफोन गिंबल स्टेबलाइजेशन के साथ आने वाले पहले Android डिवाइस नहीं होंगे। LG और Vivo जैसी कंपनियां अपने प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसे – Vivo X60 सीरीज और LG Wing स्मार्टफोन में गिंबल सपोर्ट दे चुकी है। इसकी मदद से यूजर्स शोक और नॉइस फ्री वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके साथ ही Google Pixel 6 सीरीज में सैमसंग के बड़े साइज के इमेज सेंसर दिए जा सकते हैं। हालांकि फिलहाल सैमसंग के सेंसर को लेकर जानकारी उपलब्ध नहीं है। माना जा रहा है कि यह फ़ोन का प्राइमेरी या फिर कोई भी एक कैमरा सेंसर हो सकता है। यह भी पढ़ें : Nubia Red Magic 6R गेमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 888 चिपसेट, 64MP कैमरा और 12GB RAM के साथ लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

Google के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन इन-हाउस Whitechapel So के साथ पेश किये जा सकते है, जिन्हें कंपनी सैमसंग के साथ पार्टनरशिप में बना रही है। ये चिपसेट इमेज सेंसर के साथ खास तरह से ट्यून किए जाएंगे जो बेहतर क्वालिटी ऑफर करेंगे। Pixel 6 series में दिए Google के कस्टम NPU और ISP दिए जाने के बाद इससे क्लिक या रिकॉर्ड की गई इमेज और वीडियो क्वालिटी काफी इंप्रूव होंगी। यह भी पढ़ें : WhatsApp नहीं बची पर्सनल! मैसेज पर सरकार की नजर से लेकर रेड टिक तक, जानें सभी वायरल दावों का सच

Google Pixel 6 स्पेसिफिकेशन्स

हाल में ही लीक हुए Pixel 6 के रेंडर्स के मुताबिक इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही डिस्प्ले की बात करें तो यह 6.4-इंच का FHD+ होगा जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और बैटरी 5,000mAh हो सकता है। वहीं Pro मॉडल की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन का डिस्प्ले 6.67 इंच QHD+ फ्लैट डिस्प्ले, जिसका रिफ्रेश 120Hz हो सकता है। दोनों ही फोन में फ्रंट कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। गूगल के इन-हाउस चिपसेट Whitechapel के परफॉर्मेंस की बात करें तो यह क्वालकॉम के Snapdragon 870 चिपसेट के मुक़ाबले का होगा। कहा जा रहा है कि गूगल की मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी इस चिपसेट की परफ़ॉर्मेंस को और भी बेहतर करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here