Realme Smart TV 4K स्पेसिफिकेशन्स और कीमत हुए लीक, 31 मई को होंगे लॉन्च

Join Us icon

रियलमी भारत में 31 मई को नया Realme Smart TV 4K स्मार्ट टीवी लॉन्च करेगा। कंपनी नए स्मार्ट टीवी के दो मॉडल — 43-इंच और 50-इंच के दो स्मार्ट टीवी फीचर वॉइस असिस्टेंट के साथ पेश करेगा। लीक स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme Smart TV 4K मॉडल स्मार्ट टीवी क्वाड कोर MediaTek SoC और Android 10 के साथ पेश किए जाएंगे। रियलमी के ये स्मार्ट टीवी Bluetooth v5 और डुअल बैंड Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी के दोनों स्मार्ट टीवी 4K रेजलूशन और 178-डिग्री व्यूविंग एंगल के साथ आएगा।

Realme Smart TV 4K कीमत (संभावित)

पॉपुलर टिपस्टर देबयान रॉय (@Gadgetsdata) ने Realmetimes के साथ मिल कर लीक रिपोर्ट में बाताया है कि नए Realme Smart TV 4K मॉडल की कीमतें बताई हैं। रियलमी का 43-इंच मॉडल की कीमत 28,000 रुपये से 30,000 रुपये हो सकती है। वहीं 50-इंच मॉडल स्मार्ट टीवी की कीमत 33,000 रुपये से 35,000 रुपये की क़ीमत के बीच में हो सकता है। यह भी पढ़ें : WhatsApp नहीं बची पर्सनल! मैसेज पर सरकार की नजर से लेकर रेड टिक तक, जानें सभी वायरल दावों का सच

realme-smart-tv-main

Realme Smart TV 4K स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

रियलमी स्मार्ट टीवी के दो मॉडल 43-इंच और 50-इंच में 4K रेजलूशन के साथ पेश किये जाएंगे। दोनों ही मॉडल के बारे में कहा जा रहा है कि ये क्वाड कोर MediaTek SoC और Android TV 10 के साथ पेश किया जा सकते हैं। चिपसेट के बारे में फिलहाल साफ साफ जानकारी नहीं है कि यह कौन सा होगा। इस टीवी में एक्यूरेट कलर रि-प्रोडक्शन के लिए इनबिल्ट क्रोमा बूस्ट पिक्चर इंजन दिया गया है। दोनों मॉडल में 4K रेजलूशन के साथ 178-डिग्री व्यूविंग एंगल और 1.07 बिलियन कलर्स दिए जाएंगे। दोनों ही मॉडल में डॉल्बी विजन टेक्नोलॉजी दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Nubia Red Magic 6R गेमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 888 चिपसेट, 64MP कैमरा और 12GB RAM के साथ लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

साउंड आउटपुट के लिए इन दोनों टीवी में 24W क्वाड स्टीरियो स्पीकर सिस्टम दिया जा सकता है। ये स्पीकर सिस्टम Dolby Atmos और DTS HD सपोर्ट दिया जा सकता है। Realme Smart TV 4K मॉडल में तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, AV आउट पोर्ट, Ethernet पोर्ट, और टर्नर पोर्ट दिया गया है। इस स्मार्ट टीवी में डुअल बैंड Wi-Fi और Bluetooth v5 दिया गया है। रियलमी के स्मार्ट टीवी 43-इंच मॉडल के बारे में कहा जा रहा है कि इसका 100W पावर कंज्मशन रेट और 50-इंच मॉडल 200W पावर कंज्म्शन रेट होता है।

Realme के दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में ज्यादा डिटेल जानकारी शेयर नहीं की है। रियलमी के दोनों स्मार्ट टीवी के बारे में बताया जा रहा है कि ये डॉल्बी विजन, Dolby Atmos सपोर्ट, वॉइस असिस्टेंट के साथ पेश किये जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here