WhatsApp जल्द अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए यूजर्स को करेगा कॉल

Join Us icon

जब आप नया स्मार्टफोन खरीदते हैं या फिर अपने WhatsApp अकाउंट को रिस्टोर करते हैं तो व्हाट्सऐप 6 अंकों का कोड SMS के जरिए भेज कर आपके अकाउंट को वेरिफाई करता है। अब कंपनी अकाउंट वैरिफाई करने के लिए नए मैथड पर काम कर रही है। खबरों की माने तो व्हाट्सऐप अकाउंट वेरिफाई करने के लिए यूजर्स को फ्लैश कॉल कर सकता है। व्हाट्सऐप पर आने वाले नए फीचर और अपडेट्स पर नजर बनाए रखने वाला ब्लॉग WABetaInfo की माने तो व्हाट्सऐप इस फीचर को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर टेस्ट कर रहा है।

अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए व्हाट्सऐप का यह नया फ़ीचर कैसे काम करेगा तो बता दे कि अब तक व्हाट्सऐप की ओर से रजिस्टर मोबाइल नंबर पर कोड SMS के जरिए भेजा जाता था। अब कंपनी यूज़र्स के नंबर को वेरिफाई करने के लिए उन्हें कॉल करेगा। व्हाट्सऐप की ओर से यूजर्स को एक छोटी कॉल की जाएँगी। हालांकि, यूजर्स को इस कॉल को उठाने (रिसीव) की जरूरत नहीं होगी। यह भी पढ़ें : ड्राइविंग करते हुए OPPO A53 में हुआ ब्लास्ट, फोन के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचा यूजर

व्हाट्सऐप पर यह फ़ीचर सिर्फ़ एंड्रॉयड के लिए ही पेश किया जाएगा। iOS पर ऐप्स को यूजर्स की कॉल हिस्ट्री पर जाने की अनुमति नहीं है। WABetaInfo का कहना है कि ऐप वेरिफिकेशन के लिए कॉल लॉग को रीड करेगा करेगा। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि व्हाट्सऐप यूजर्स के इस डाटा का यूज दूसरी किसी जगह नहीं करेगा। इसके साथ ही इंस्टाग्राम वेरिफ़िकेशन कोड फ़ीचर को टेस्ट कर रहा है। यह भी पढ़ें : Honor 50 सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें क्या होगी खासियत

व्हाट्सऐप को लेकर पिछले काफ़ी समय से ख़बर आ रही थी कि कंपनी मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर पर काम कर रहा है। बीते हफ़्ते कंपनी ने सपोर्ट किया है कि वह एक अकाउंट को अलग अलग डिवाइस पर एक्सेस करने के फ़ीचर पर काम कर रहा है। इस फ़ीचर के ज़रिए एक व्हाट्सऐप अकाउंट को चार डिवाइसेस पर चलाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here