Realme ला रहा नया और धांसू स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले देखें इसका शानदार लुक

Join Us icon

Realme की ओर से Realme X9 और Realme X9 Pro अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकते हैं। कुछ समय पहले लीक्स में सामने आया था कि इनमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778 चिपसेट हो सकता है। मॉडल नम्बर RMX3366 के साथ TENAA पर रियलमी का एक फोन देखा गया था, जिसे Realme X9 Pro बताया जा रहा था। लेकिन, अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है कि मॉडल नंबर RMX3366 ही रियलमी एक्स9 प्रो होगा। वहीं, दूसरी ओर इस मॉडल नंबर को Realme Quicksilver फोन बताया गया जा रहा है। इन सब लीक्स के बीच Realme RMX3366 को एक बार फिर टेना पर स्पॉट किया गया है। इस बार टेना पर फोन की इमेज सामने आई है, जिससे डिवाइस की लुक का खुलासा हुआ है।

Realme RMX3366

TENAA सर्टिफिकेशन साइट के डाटाबेस में मॉडल नंबर RMX3366 वाला एक रहस्यमयी Realme फोन दिखाई दिया है। वर्तमान में, लिस्टिंग से फोन की तस्वीर और कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चला है। दुर्भाग्य से इसकी पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लिस्टिंग से पता चलता है कि इसका साइज 159.9 x 72.5 x 8 मिमी है और इसमें 6.55-इंच का डिसप्ले होगा। इसके अलावा इसमें एक डुअल-सेल बैटरी है और इसके एक सेल का रेटेड आकार 2,200mAh है। फोन एंडरॉयड 11 ओएस के साथ प्रीलोडेड होगा। इसे भी पढ़ें: 12GB RAM वाला पावरफुल Realme GT 5G फोन 15 जून को होगा ग्लोबली लॉन्च, देखें कब से शुरू होगी भारत में सेल

realme-rmx3366

Realme RMX3366 का डिजाइन

फोन की तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें पीछे या दाहिने किनारे पर फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है। फोन की फ्रंट इमेज को करीब से देखने से पता चलता है कि इसमें कर्व्ड एज डिस्प्ले होगा। इसलिए ऐसा प्रतीत होता है कि डिवाइस AMOLED पैनल से लैस हो सकता है। वहीं, बैक पैनल में एक फैला हुआ कैमरा मॉड्यूल है जिसमें एक लम्बी एलईडी फ्लैश यूनिट शामिल है, और तीन कैमरों सेंसर की एक जोड़ी है। डिवाइस के दाहिने किनारे में एक पावर बटन है, जबकि इसके बाएं किनारे पर वॉल्यूम अप और बटन दिखाई दिया है।

Realme RMX3366 की बैटरी

हाल ही में, टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया था कि यह फोन हाई-रिफ्रेश रेट और 4,500mAh की डुअल-सेल बैटरी द्वारा संचालित होगा। फोन के 3C सर्टिफिकेशन से पता चला है कि यह 5G-रेडी फोन 65W रैपिड चार्जर के साथ शिप हो सकता है। इसे भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी वाला सस्ता Realme C25s हुआ इंडिया में लॉन्च, कीमत: 10,000 रुपए से भी कम

इसके साथ ही Digital Chat Station ने यह भी बताया है कि अपकमिंग Realme स्मार्टफोन Snapdragon 778G चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। Realme ने पिछले महीने कंफर्म किया था कि वह नया स्मार्टफोन Snapdragon 778G SoC के साथ पेश करेगी। रियलमी ने इस स्मार्टफोन का कोडनेम के बारे में जानकारी शेयर कर चुका है। रियलमी के इस स्मार्टफ़ोन के बारे में फ़िलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here