
भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में अब इस बात की होड़ मची है कौन सबसे पहले अपने यूजर्स को 5G उपलब्ध कराएगा। हाल ही में DoT डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम ने इंडिया में 5G सर्विस की टेस्टिंग के लिए टेलीकॉम ऑपरेटरों को स्पेक्ट्रम आवंटित कर दिया है। वहीं, अब खबरा सामने आई है कि भारती एयरटेल ने मिलेनियम शहर गुड़गांव के साइबर हब में अपने 5जी परीक्षण नेटवर्क को लाइव कर दिया है। इस मामले की जानकारी 91मोबाइल्स को एक परिचित सूत्र से मिली है। एयरेटल ने जहां 5G ट्रायल किया है वह साइट दूरसंचार विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार 3500 मेगाहर्ट्ज बैंड में काम कर रही है और 1 जीबीपीएस से अधिक का थ्रूपुट दे रही है।
Airtel 5G
आपको याद दिला दें कि इस साल की शुरुआत में, एयरटेल 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में लिब्रलाइज्ड स्पेक्ट्रम का उपयोग करके लाइव नेटवर्क पर 5G का परीक्षण करने वाला भारत का पहला टेल्को बना था। इसके अलावा एयरटेल को दिल्ली/एनसीआर, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 3500 मेगाहर्ट्ज, 28 गीगाहर्ट्ज़ और 700 मेगाहर्ट्ज में 5जी ट्रायल स्पेक्ट्रम आवंटित किया गया है। फ़ोटो में दिख रहे हरे रंग के एंटीना मौजूदा 4G इंफ्रास्टेक्चर के है। इन्हीं के बीच में सफ़ेद रंग के एंटीना के बारे में कहा जा रहा है कि ये 3.5Ghz बेंड वाले 5G रेडियो एंटीना हैं। इसे भी पढ़ें: 5G नहीं, भारत में आएगा 5Gi, जानें क्यों खास है यह तकनीक

स्पीड पहुंची 1Gbps
हमें हमारे सूत्र से मिली वीडियो में एयरटेल के 5G नेटवर्क की टेस्टिंग को करते हुए देखा जा सकता है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं, एयरटेल 5जी परीक्षण नेटवर्क 1,000 एमबीपीएस (1 जीबीपीएस) तक की डाउनलोड स्पीड मिल रही है। टेस्टिंग में वनप्लस 9 सीरीज जैसे स्मार्टफोन पर लगभग 100 एमबीपीएस की अपलोड स्पीड दिखाई दे रही है।
Breaking: @reliancejio से पहले @airtelindia का #5G ट्रायल शुरू, भूल जाएंगे 4G की स्पीड pic.twitter.com/rP0zh7ki9a
— 91mobilesHindi (@91mobilesHi) June 14, 2021
5G ट्रायल के लिए JIO और Airtel सहित इन टेलीकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम आवंटित
DoT ने टेलीकॉम आपरेटर्स को शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण और छोटे शहरों में भी 5G का ट्रायल करने को कहा है, ताकि 5G तकनीक का लाभ पूरे देश को मिले। आपको बता दें कि DoT ने 4 मई. 2021 को रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आईडिया और MTNL के आवेदनों को मंजूरी दी थी।

विभाग ने इन कंपनियों को स्पष्ट रूप से चीनी कंपनियों के टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी थी। DoT ने इन कंपनियों को एरिक्सन (Ericsson), नोकिया (Nokia) और सैमसंग (Samsung) के साथ सी-डॉट (C-Dot) की टेक्नोलॉजी के साथ 5जी ट्रायल की मंजूरी दी थी। जबकि, Reliance Jio Infocomm अपनी खुद की टेक्नोलॉजी का उपयोग करके 5G का ट्रायल करेगी। इसे भी पढ़ें: 5G का रास्ता हुआ साफ, Jio, Airtel, Vodafone Idea और MTNL को मिला स्पेक्ट्रम
5G के लिए Qualcomm के साथ Airtel
कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी कि एयरटेल ने चिपसेट मेकर क्वॉलकॉम की सहायता से भारत में 5जी सर्विस की शुरुआत करेगी। एयरटेल क्वॉलकॉम के रेडियो एक्सेस नेटवर्क प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर भारत में हर यूजर्स तक 5G सर्विस उपलब्ध कराएगी। साथ ही 5G फिक्सड वायरलैस एक्ससे दिलाने में भी क्वालकॉम का अहम किरदार रहेगा। आपको बता दें कि एयरटेल इंडिया में Qualcomm 5G RAN प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए RAN बेस्ड 5G नेटवर्क शुरू करने का प्लान कर रही है। इसकी मदद से घरों और ऑफिस में हाई स्पीड 5जी सेवा दी जा सकेगी। हालांकि, इसके ऑफिशियल होने को लेकर कोई डेट सामने नहीं आई है।





















