Airtel Vs Jio: एयरटेल के 50GB डाटा वाले प्लान से बेहतर और 9 रुपए सस्ता है जियो का ये प्लान, जानिए कैसे

Join Us icon

टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल के बीच शुरुआत से ही कड़ी टक्कर चल रही है। दोनों कंपनियां बेस्ट बेनिफिट्स वाले प्लान ऑफर कर टेलीकॉम यूजर्स को अपनी ओर खींच रहे हैं। वहीं, इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए रिलायंस जियो ने हाल में 447 रुपये के नो-डेटा लिमिट प्लान को लॉन्च किया था। इस प्लान में यूजर्स को बिना डेली लिमिट डाटा मिलता है। वहीं, इसी के जवाब में कुछ समय बाद एयरटेल ने 456 रुपए का एक नो- डेली डाटा लिमिट प्लान लॉन्च किया। अगर आप इन दोनों प्लान में से यह जानना चाहते हैं कि कौनसा रिचार्ज बेस्ट है तो हमने आपके लिए दोनों प्लान की डिटेल एक साथ रख यह बताने कि कोशिश की है कि किसके प्लान में ज्यादा दम है। आइए डीटेल में जानते हैं इन दोनों प्लान में कौन है बेस्ट।

एयरटेल और जियो के इस प्लान को उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है, जो बिना डेली लिमिट इंटरनेट डेटा को यूज करना चाहते हैं। आइए अब ज्यादा देर न करते हुए आगे आपको इन दोनों ही प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio vs Airtel vs Vodafone Idea : जानें रोज 2GB डाटा वाला किसका प्लान है सबसे बेस्ट

airtel-vs-jio

Reliance Jio का 447 रुपए वाला प्लान

  • रिलायंस जियो के 447 वाले प्लान में आपको 60 दिन की वैलिडिटी के साथ 50जीबी डाटा मिलता है।
  • नो-डेली डेटा लिमिट प्लान होने के कारण यूजर अगर चाहें तो ये 50जीबी डाटा एक बार में खर्च कर सकते हैं।
  • इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 100 फ्री एसएमएस मिलते है।
  • प्लान में मिलने वाले अडिशनल बेनिफिट में जियो टीवी और जियो सिनेमा जैसे जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

jio-vs-airtel-1

Airtel का 456 रुपए वाला प्लान

    • इस प्लान में यूजर्स को जियो के प्लान की तरह ही 60 दिन की वैलिडिटी के साथ 50जीबी डाटा मिलता है।
    • नो-डेली डेटा लिमिट प्लान होने के कारण यूजर अगर चाहें तो ये 50जीबी डेटा एक बार में खर्च कर सकते हैं।
    • प्लान में देशभर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर किया जा रहा है।
    • इसके अलावा प्लान में मिलने वाले अडिशनल बेनिफिट्स में एक महीने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल का फ्री ट्रायल मिलता है।
    • इसके अलावा प्लान के सब्सक्राइबर्स को कंपनी विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम का भी फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है।

निष्कर्ष: अगर दोनों ही प्लान की बात करें तो आप देख सकते हैं कि जियो और एयरटेल दोनों के प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स बिल्कुल एक जैसे ही हैं। लेकिन, जियो का प्लान एयरटेल के रिचार्ज से 9 रुपए सस्ता है। इस हिसाब से जियो का प्लान ज्यादा बेहतर कहा जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here