
कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए दिग्गज नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनियां Airtel, Jio, BSNL और Vodafone Idea ने कोविड-19 रिलीफ ऑफर के तहत अपने लो-इनकम ग्रुप यूजर्स के लिए खास ऑफर की पेशकश की थी। इस ऑफर की पेशकश पिछले महीने की गई थी। वहीं, फिर वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए Vi ने अपने लो इनकम ग्राहकों को फ्री में कॉलिंग और डाटा देने का एलान किया है। कंपनी ग्राहकों को मुफ्त में 75 रुपये का रिचार्ज दे रही है। लॉकडाउन के दौरान Vi के कई ग्राहकों को रिचार्ज कराने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद कंपनी ने इस ऑफर का फिर एलान किया गया है।
क्या है Vi का फ्री ऑफर
इस नए ऑफर के तहत ग्राहकों को Vi से Vi के नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 50 मिनट मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को 50MB डाटा भी मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 15 दिनों की है। यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जो लॉकडाउन में रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं। Vi ने अपने इस ऑफर को Unlock 2.0 benefit नाम रखा है।
कैसे मिलेगा फ्री रिचार्ज
वोडाफोन आइडिया ग्राहकों को 44475# या टॉल फ्री नंबर 121153 पर कॉल करना होगा। साथ ही कंपनी अपने ग्राहकों को मैसेज करके भी इसके बारे में जानकारी दे रही है। इसके अलावा यदि आपको किसी तरह की कोई समस्या हो रही है तो आप कंपनी के किसी नजदीकी स्टोर पर भी जा सकते हैं। स्टोर पर आपको इस ऑफर के बारे में पूरा जानकारी मिलेगी। इसे भी पढ़ें: Vodafone idea लाया कमाल का ऑफर, रिचार्ज के लिए नहीं देना होगा एक भी पैसा

Vodafone idea का फ्री ऑफर
बता दें कि वोडाफोन आइडिया (VI) ने हाल ही में अपने छह करोड़ के करीब निम्न आय वाले ग्राहकों को 49 रुपए का प्लान मुफ्त देने की घोषणा की थी। कंपनी का कहना है कि कम आय वाले लोगों अगर 79 रुपए वाला रिचार्ज कराते हैं तो उन्हें इस पर करीब दोगुना लाभ दिया जाएगा। कंपनी ने एक बयान में कहा, VI वर्तमान कठिन परिस्थितियों में अपने निम्न आय वाले छह करोड़ ग्राहकों को 49 रुपये का पैक निशुल्क उपलब्ध कराएगी। खास फायदों के तौर पर वन टाइम ऑफर वाले इस प्लान के जरिए लो इनकम ग्रुप वाले यूजर्स पर भारत में करीब 2,940 मिलियन रुपये का खर्च कर रही है। इसे भी पढ़ें: Vi के इस प्लान के आगे नहीं टिकता Jio का 444 रुपए वाला रिचार्ज, जानें कैसे
79 रुपए वाला प्लान
इसके अलावा अगर बात करें तो RC79 के कॉम्बो रिचार्ज की तो इस रिचार्ज में ग्राहकों को 64 रुपए का टॉकटाइम और 200MB डाटा मिलेगा। इता ही नहीं इस प्लान के साथ फिलहाल ऑफर के तहत 128 रुपये का टॉकटाइम मिल रहा है। इसकी वैधता 28 दिनों की है।






















