Vodafone idea लाया कमाल का ऑफर, रिचार्ज के लिए नहीं देना होगा एक भी पैसा

Join Us icon

कोरोना वायरस के कारण देश के विभिन्न राज्यों में लगे लॉकडाउन में टेलीकॉम कंपनियों ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। हाल ही में रिलायंस जियो ने अपने जियो फोन यूजर्स के लिए एक रिचार्ज पर दूसरा रिचार्ज फ्री और 300 मिनट कॉलिंग फ्री देने का ऐलान किया था। इस घोषणा के बाद एयरटेल ने भी इसी प्रकार के ऑफर की घोषणा की थी। वहीं, अब महामारी के दौरान ग्राहकों को कंपनी (VI) के साथ जुड़े रहने में मदद के वोडाफोन आइडिया ने हाथ बढ़ाया है।

Vi का फ्री रिचार्ज ऑफर

वोडाफोन आइडिया (VI) ने अपने छह करोड़ के करीब निम्न आय वाले ग्राहकों को 49 रुपए का प्लान मुफ्त देने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि कम आय वाले लोगों अगर 79 रुपए वाला रिचार्ज कराते हैं तो उन्हें इस पर करीब दोगुना लाभ दिया जाएगा। आइए आपको आगे कंपनी द्वारा मुफ्त में दिए जा रहे इन प्लान के बारे में बताते हैं कि इसमें क्या खासियत है। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio vs Airtel vs Vodafone Idea : जानें रोज 2GB डाटा वाला किसका प्लान है सबसे बेस्ट
Vodafone Idea rolling out Wi-Fi calling service IN INDIA

2,940 मिलियन रुपए खर्च कर रही कंपनी

कंपनी ने एक बयान में कहा, VI वर्तमान कठिन परिस्थितियों में अपने निम्न आय वाले छह करोड़ ग्राहकों को 49 रुपये का पैक निशुल्क उपलब्ध कराएगी। खास फायदों के तौर पर वन टाइम ऑफर वाले इस प्लान के जरिए लो इनकम ग्रुप वाले यूजर्स पर भारत में करीब 2,940 मिलियन रुपये का खर्च कर रही है।

Vodafone Idea का सस्ता 49 रुपए वाला प्रीपेड प्लान

Vodafone Idea के 49 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स 100 MB डाटा मिलता है। इसके अलावा रिचार्ज में वॉयस कॉलिंग के लिए 38 रुपये टॉकटाइम मिलता है। इंटरनेट और कॉलिंग फायदों के अलावा इस प्लान में 28 दिन की वैधता मिलेगी।

Airtel Vodafone Idea Reliance Jio daily 3gb 4g data best plans offers
Photo Credit: iStock

Vi का न्यू प्लान

इसके अलावा वोडाफोन आइडिया ने एक नया कॉम्बो वाउचर RC79 पेश किया है। इस प्लान के फायदों की बात की जाए तो इसमें यूजर्स को डबल टॉकटाइम 128 रुपये (64+64) दिए जा रहे हैं। वहीं, आपको इंटरनटे यूज करने के लिए 200 MB डाटा मिलेगा। वहीं, इस रिचार्ज में 28 दिनों की वैधता मिलेगी। इसे भी पढ़ें: Jio से एक कदम आगे बड़ा Vodafone idea, खास सुविधाओं के साथ लॉन्च किए अट्रैक्टिव और नए प्लान

Jio का फ्री ऑफर

Jio ने भी हाल ही में अपने यूजर्स के कोविड रिलीफ प्लान की घोषणा की थी। जियो ने वादा किया था कि जो ग्राहक कोरोनावायरस की इस स्थिति के चलते अपने जियो फोन में रिचार्ज नहीं करवा पाएं हैं तो उन्हें कंपनी प्रति माह 300 मिनट आउटगोइंग कॉल के फ्री दे रही है। इसके अलावा जियो ने यूजर्स द्वारा रिचार्ज किए गए प्रत्येक Jio Phone प्लान पर एक फ्री रिचार्ज भी देने का ऐलान किया है। कंपनी जो अतिरिक्त रिचार्ज प्लान देगी वह उसी रिचार्ज की कीमत का होगा जो कि Jio Phone यूजर ने रिचार्ज करवाया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here