Jio पर भारी Vodafone Idea के ये 3 धांसू प्लान, डेली मिलेगा डबल डाटा

Join Us icon

आज कोरोना के कारण ऑफिस के काम हो या बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस हर जगह डाटा की जरूरतें बढ़ गई हैं। पहले 1 जीबी भी लोग खर्च नहीं कर पाते थे, लेकिन, आज 2जीबी से 3जीबी डाटा भी कम पड़ जाता है। अगर आप भी डाटा का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं और Vodafone idea के प्रीपेड यूजर्स हैं तो हम आपको कंपनी द्वारा दिए जा रहे डबल डाटा प्लान की जानकारी देने वाले हैं। यह प्लान 2GB डाटा प्रतिदिन के साथ ही एक्सट्रा 2GB डाटा देते हैं। इस हिबास से यूजर्स को पास डेली इस्तेमाल के लिए कुल 4जीबी डाटा होता है। इतना ही नहीं डेली 4जीबी डाटा के साथ इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज और भी कई सुविधाओं का लाभ मिलते हैं।

Vi का 299 रुपए वाला प्लान

वोडाफोन आइडिया की ओर से पेश किया गया 299 रुपए वाला यह प्लान कंपनी का सबसे सस्ता डबल डाटा वाला प्लान है। पहले इस प्लान में डेली 2जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मिलता, हालांकि ऑफर के तहत इसमें यूजर्स को डेली 4जीबी डाटा मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है, इस तरह ग्राहक कुल 112 जीबी डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। इसके अलावा वीकेंड डेटा रोलओवर और Vi Movies & TV Classic का भी मुफ्त एक्सेस दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Jio को Vi की कड़ी चुनौती, पूरी तरह बदल दिया 199 रुपए वाला प्लान, अब पहले सबकुछ मिलेगा ज्यादा

vi-logo

Vi का 499 रुपए वाला प्लान

यह वोडाफोन-आइडिया का दूसरा प्लान है, जिसमें यूजर्स को डेली 4जीबी डाटा उपयोग के लिए मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 56 दिन की वैधता मिलती है। इस तरह ग्राहकों कुल 112जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मिलता है। इतना ही नहीं प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। इसके अलावा वीकेंड डेटा रोलओवर और Vi Movies & TV Classic का भी एक्सेस फ्री में मिलता है। इसे भी पढ़ें: Jio Vs Airtel Vs Vi: 50GB डाटा और फ्री कॉलिंग के साथ किसका प्लान है बेस्ट, क्लिक कर जानें और खुद करें फैसला

Vi का 699 रुपए वाला प्लान

डबल डाटा की लिस्ट में यह Vi का सबसे महंगा प्लान है, जिसमें यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस वैधता के दौरना ग्राहकों को डेली 4 जीबी डाटा दिया जाता है। इस तरह ग्राहक कुल 336 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS, वीकेंड डाटा रोलओवर और Vi Movies & TV Classic का फ्री एक्सेस दिया जाता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here