
Tecno ने पिछले हफ्ते ही जानकारी दी थी कि कंपनी भारतीय बाजार में अपनी ‘स्पार्क’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया टेक्नो फोन Tecno Spark Go 2021 लॉन्च करने वाली है। वहीं आज कंपनी ने अपने इस लो बजट वाले सस्ते स्मार्टफोन पर से पर्दा उठा दिया है। Tecno Spark Go 2021 इंडिया में सिर्फ 7,299 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो शुरूआती सेल में 6,699 रुपये में खरीदा जा सकेगा। टेक्नो स्पार्क गो 2021 स्मार्टफोन 5,000mAh battery और Helio A20 चिपसेट जैसी स्पेसिफिकेशन्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ है।
Tecno Spark Go 2021 की लुक व डिजाईन
Tecno Spark Go 2021 वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है, जिसके चारों ओर हल्के बेजल्स दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर फ्लैश लाईट भी लगाई गई है। फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर चौकोर शेप का रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक एलईडी लाईट दी गई है। रियर पैनल पैटर्न वाला है और यहां फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। इस फोन का डायमेंशन 165.6X76.3X9.1एमएम का है तथा कंपनी ने अपने नए टेक्नो फोन को Horizon Orange, Maldives Blue और Galaxy blue कलर में बाजार में उतारा गया है।

Tecno Spark Go 2021 की स्पेसिफिकेशन्स
टेक्नो स्पार्क गो 2021 स्मार्टफोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ डॉटनॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है तथा 480निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। Tecno Spark Go 2021 को हाईओएस 6.2 आधारित Android 10 (Go Edition) पर लॉन्च किया गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉडकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के Helio A20 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो TECNO Spark Go 2021 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक एआई लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो फ्लैश लाईट सपोर्ट करता है। टेक्नो स्पार्क गो 2021 एक डुअल सिम फोन है जो डुअल एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।


















