
Apple इन दिनों अपने नेक्स्ट जेनेरेशन iPad Mini मॉडल को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। iPad Mini के लॉन्च से पहले इस टैब को लेकर कई जानकारी लीक हो चुकी है। लेटेस्ट रिपोर्ट में 9to5Mac ने एप्पल के अपकमिंग टैब iPad mini के प्रोसेसर को लेकर जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐप्पल का अपकमिंग iPad Mini का कोडनेम J310 है। इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि एप्पल का अपकमिंग टैबलेट Apple A15 Bionic चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। एप्पल के इस चिपसेट के साथ बताया जा रहा है कि कंपनी अपकमिंग iPhone 13 लाइनअप को इसी के साथ पेश करेगी। एप्पल के बारे में बताया जा रहा है कि नए iPad के मॉडल का वर्जन A15X इस साल पेश किया जा सकता है।
Apple iPad mini 2021
अपकमिंग iPad mini को लेकर पिछली रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि iPad Air फोर्थ जेनेरेशन जैसे डिज़ाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही iPad Mini के बारे में कहा जा रहा है कि एप्पल के इस टैब में होम बटन नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही डिस्प्ले के चारों ओर बैजल काफी कम होगी। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि नए आईपैड मिनी में कंपनी USB Type-C पोर्ट देगी। यह पहली बार होगी कि ऐप्पल अपने फोन या टैब में यूएसबी टाइप सी पोर्ट देगा। कंपनी अब तक लाइटनिंग पोर्ट के साथ फोन और टैब लॉन्च करता था।
इसके साथ ही एप्पल के अपकमिंग टैब iPad mini के बारे में बताया जा रहा है कि एंट्री लेवल का अपकमिंग टैब 10.2-इंच iPad के साथ सितंबर में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही यह टैबलेट कंपनी ने इन होम Apple A13 Bionic चिपसे के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : OPPO ने ग्लोबल मार्केट में Apple को पिछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर किया कब्जा : रिपोर्ट
पॉपुलर Apple एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने कुछ दिनों पहले कहा कि अपकमिंग iPad Mini मॉडल को कंपनी 8.5 इंच और 9 इंच तक के साइज में पेश कर सकती है। इससे पहले कंपनी ने 2019 में iPad Mini को एप्पल के A12 SoC के साथ पेश किया था। यह टैब Apple Pencil सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Nokia G50 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले सामने आई क़ीमत, जानें खूबियां





















