फीचर फोन मे भी चलेगी ट्रू-कॉलर ऐप, एयरटेल ने किया करार

Join Us icon

किसी अनजान व्यक्ति की कॉल तथा स्पैम से बचने में ट्रू-कॉलर ने स्मार्टफोन यूजर्स को काफी फायदा पहुंचाया है। आॅनलाईन इंटरनेट सर्विस वाली इस कॉलर आईडी अब नए रूप में सामने आ रही है। अब इस ऐप की सेवा का लाभ सिर्फ एंडरॉयड पर ही नहीं बल्कि फीचर फोन पर भी उठाया जा सकेगा। इसके लिए स्वयं देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने ट्रू-कॉलर से हाथ मिलाया है।

एयरटेल और आ​इडिया से दोगुना ज्यादा स्पीड दे रहा है जियो : ट्राई

एयरटेल और ट्रू-कॉलर के इस करार के बाद एयरटेल के वो सभी यूजर जो किसी भी फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं, अब अपने फोन में ट्रू-कॉलर की सुविधा पा सकेंगे। इस समझौते के बाद एयरटेल के फीचर फोन वाले यूजर्स को ट्रू-कॉलर के लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होगी।

feature-phone

प्राप्त जानकारी के अनुसार एयरटेल की सिम वाले फीचर फोन में किसी भी अनजान नंबर से कॉल आने पर फ्लैश मैसेज के जरिये सूचित किया जाएगा। इसके लिए ट्रू-कॉलर के सर्वस से कॉलर डाटाबेस की पहचान की जाएगी।

खुशखबरी: मोबाइल सेवा के बाद अब रिलायंस जियो जल्द ही लॉन्च करेगा डीटीएच, टाटा और एयरटेल के छूटेंगे पसीने

एयरटेल और ट्रू-कॉलर की इस संयुक्त सर्विस को ‘एयरटेल ट्रू-कॉलर आईडी’ नाम दिया गया है। इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए एयरटेल उपभोक्ताओं को सब्स्क्रिप्शन कराना होगा, जिसके बाद अनचाहे स्पैम कॉल की भी जानकारी मिल पाएगी।