
Xiaomi ने अपनी दसवीं सालगिरह के मौके पर चीन में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप Mi Mix 4 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यह शाओमी का पहला स्मार्टफोन है जिसमें अंडर डिस्प्ले कैमरा कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने Mi Pad 5 सीरीज टैबलेट को भी लॉन्च किया है जो कि डुअल कैमरा सेटअप, दमदार बैटरी और 11-इंच LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही 10वीं सालगिरह पर कंपनी ने चीनी यूजर्स के लिए बड़ा गिफ्ट देने का ऐलान किया है। Xiaomi का कहना है कि वह Mi 1 स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर करने वाले कस्टमर्स को कंपनी पर विश्वास दिखाने के लिए यह गिफ्ट दिया जाएगा।
Xiaomi Mi 1 यूज़र्स को मिलेगा फ़ुल रिफंड
Xiaomi ने ऐलान किया है कि Mi M1 स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर करने वाले कस्टमर्स को कंपनी पैसा वापस करेगी। कंपनी ने यह ऐलान Mi Mix 4 के लॉन्च के दौरान किया है। Xiaomi ने साल 2011 में अपना पहला Mi 1 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। तब से लेकर अब तक कंपनी इस सीरीज को कई स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। कंपनी का लेटेस्ट Mi 11 सीरीज है जिसका सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Mi 11 Ultra स्मार्टफोन है।
इस एक दशक में Xiaomi चीन से बाहर कई देशों में बिजनेस कर रही है। इतना ही नहीं कंपनी भारत समेत कई देशों में नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी है। शाओमी ने ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट के मामले में जून 2021 में सैमसंग और एप्पल को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बनी है। यह भी पढ़ें : Exclusive : Realme जल्द भारत में लॉन्च करेगा DIZO ब्रांड के दो इयरबड्स, कम दाम में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Xiaomi अपनी 10वीं एनिवर्सरी पर कंपनी के पहले स्मार्टफोन Mi 1 को प्री-ऑर्डर करने पर ग्राहकों को कैश बैक ऑफर कर रही है। इस ऑफर के लिए यूजर्स को Mi ID की डिटेल देनी होगी, जिससे उन्होंने Xiaomi की वेबसाइट Mi.com से यह फ़ोन ऑर्डर किया था। Mi 1 स्मार्टफ़ोन को कंपनी ने चीन में क़रीब 23 हज़ार रुपये की क़ीमत में पेश किया था। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन 12MP डुअल रियर कैमरा और बेहतर डिजाइन के साथ हुआ लॉन्च
Xiaomi Mi 1 स्पेसिफिकेशन्स

Mi 1 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 4-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह LCD डिस्प्ले के चारों ओर टॉप और बॉटम में मोटी बैजल दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में नेविगेशन और मल्टीटास्किंग के लिए कैपेसिटीव टच बटन दिए गए हैं। इस फोन में सिंगल 8MP का कैमरा सेंसर दिया गया था। शाओमी का यह स्मार्टफोन Qualcomm MSM8260 डुअल-कोर SoC के साथ पेश किया गया था। इस फोन में 1GB की RAM और 1,930 mAh की बैटरी दी गई थी। फोन में सेल्फी के लिए 2MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया था। Wikipedia प्रोडक्ट पेज की माने तो शाओमी के इस फोन को पहले 34 घंटे में करीब 300,000 प्री-ऑर्डर मिले थे।




















