64MP कैमरे और 6GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Moto G60s, क्या अब मिलेगी Xiaomi-Realme को चुनौती

Join Us icon

मोटोरोला ने आधिकारिक तौर पर ब्राजील के बाजार में Moto G60s स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। यह फोन इंडिया में लॉन्च हुए Moto G60 तुलना में अलग चिपसेट, फास्ट 50W चार्जिंग सपोर्ट और क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ आता है। है। Moto G60s डिवाइस में MediaTek के ऑक्टा-कोर Helio G95 चिपसेट की पावर है। इसके अलावा फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसमें 50W चार्जिंग सपोर्ट है। आइए आगे मोटोरोला G60s की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन की जानकारी देते हैं।

Moto G60s की कीमत और उपलब्धता

Moto G60s ग्रीन और ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। ब्राजील के बाजार में Moto G60s की कीमत BRL 2,499 (35,49 रुपये) से शुरू होती है। अभी तक मोटोरोला द्वारा Moto G60s की वैश्विक उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: Motorola Edge 20 और Edge 20 Fusion 5G फोन 17 अगस्त को होंगे इंडिया में लॉन्च, मिलेगा 108MP Camera

moto-g60s-phone-launch

Moto G60s की स्पेसिफिकेशन

Moto G60s 6.8-इंच IPS LCD डिसप्ले के साथ आता है जिसमें FHD+ रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। वहीं, मोटो G60s को पावर देना के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Helio G95 SoC है जो माली-G76 MC4 GPU के साथ आता है। डिवाइस में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है जो 1TB तक अतिरिक्त स्टोरेज का ऑप्शन देता है।

moto-g60-phone

इसके अलावा डिवाइस में क्वाड-कैमरा सेटअप है। रियर-फेसिंग कैमरा मॉड्यूल में 64MP का प्राथमिक मुख्य कैमरा होता है जिसमें f / 1.7 अपर्चर होता है। 64MP मुख्य सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5MP मैक्रो सेंसर और 2MP डेप्थ कैमरा है। वहीं, फोन में सेल्फी के लिए f / 2.2 अपर्चर वाला 16MP कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 12GB RAM और 108MP कैमरे के साथ लॉन्च हुए धाकड़ फीचर्स वाले Motorola Edge 20 और Edge 20 Pro स्मार्टफोन

Moto G60s आउट ऑफ द बॉक्स Android 11 चलाता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से डिवाइस में डुअल-सिम सपोर्ट, वाई-फाई 802.11 b/g/n/ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS, 4G, NFC, एक 3.5mm ऑडियो जैक और एक USB टाइप-C पोर्ट है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है जो एक पावर बटन में एम्बेडेड है। स्मार्टफोन में एक समर्पित Google सहायक बटन भी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here