Honor X20 5G स्मार्टफोन Dimensity 900 SoC, 64MP कैमरा और 66W फास्ट चार्ज के साथ हुआ लॉन्च

Join Us icon

Honor X20 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। ऑनर का यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ Android 11 OS पर आधारित Magic UI 4.2 कस्टम स्किन पर काम करता है। इस फोन के फ्रंट में पिल शेप पंच होल कटआउट दिया गया है। Honor X20 5G स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है जो कि सर्कूलर मॉड्यूल में दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। यहां हम आपको Honor X20 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Honor X20 5G की कीमत

Honor X20 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को 1,899 युआन (करीब 21,800 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया है। इसके साथ ही 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 2,199 युआन (करीब 25,200 रुपये) की कीमत और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 2,499 युआन (करीब 28,700 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है। ऑनर का यह स्मार्टफोन औरोरा ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और टाइटेनिमय सिल्वर कलर में पेश किया है। फिलहाल यह फोन सिर्फ चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Honor X20 5G
Honor X20 5G

Honor X20 की स्पेसिफिकेशन्स

Honor X20 स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.67-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन 1,080×2,376 पिक्सल है। फोन में पिल शेप का कटआउट दिया गया है। Honor X20 स्मार्टफोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 900 SoC चिपसेट के साथ Mali G68 GPU और 8GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया है। ऑनर का यह फोन Android 11 पर आधारित Magic UI 4.2 कस्टमन यूआई पर रन करता है। इस फोन में 4,300mAh की बैटरी दी है जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : अब चाबी नहीं स्मार्टफ़ोन से स्टार्ट होगी बाइक, ये कंपनी लाई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी 

Honor X20 5G स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जसिके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो शूटर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth v5.1, GPS/A-GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया है। यह भी पढ़ें : iQOO 8 series में होगा 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, प्रो में दिया जा सकता है 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग

लेटेस्ट वीडियो : देसी Micromax IN 2B का पबजी और बैटरी टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here