BSNL ने कर ली JIO से आगे बढ़ने की तैयारी, इस नए प्लान में पूरे साल दे रही अनलिमिटेड डाटा

Join Us icon

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) काफी समय से अपने धमाकेदार प्लान की बदौलत यूजर्स के बीच पॉपुलर हो रही है। कंपनी ने हाल ही में कई ऐसे प्लान पेश किए हैं जो कि काफी हद तक जियो और एयरटेल के प्लान्स को सीधे तौर पर चुनौती पेश करते हैं। वहीं, एक बार फिर BSNL ने एक नया प्रीपेड रिचार्ज पेश किया है जो कि एक 1498 रुपए का अनलिमिटेड एनुअल डाटा प्लान है। बीएसएनएल का यह स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) प्लान 1498 रुपए का है। कंपनी ने इस प्लान को सभी प्रीपेड मोबाइल कस्टमर्स के लिए पेश किया है।

BSNL प्रीपेड रिचार्ज

इस बात की रिपोर्ट सबसे पहले केरल टेलीकॉम की साइट द्वारा सामने आई है। आपको बता दें कि BSNL का 1498 रुपए वाला यह एनुअल डाटा प्लान 23 अगस्त 2021 से उपलब्ध होगा। इससे पहले इस रिचार्ज को नहीं कराया जा सकेगा। आइए आगे आपको इस प्लान में मिलने वाले लाभ की जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को किया नाराज! इन प्रीपेड रिचार्ज को रिवाइज कर कम किए मिलने वाले लाभ, यहां जानें फुल डिटेल

bsnl-plan

BSNL का 1498 रुपए वाला प्लान

BSNL के 1498 रुपये वाले एनुअल डाटा प्लान की वैलिडिटी 365 दिन यानी 1 साल की है। इसके अलावा इस रिचार्ज में यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा का लाभ मिलेगा। फायदा मिलेगा। सरकारी टेलिकॉम कंपनी के इस प्लान में हर दिन 2GB डाटा की लिमिट खत्म होने के बाद कस्टमर्स को 40kbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा का फायदा मिलेगा। इसे भी पढ़ें: BSNL फ्री दे रहा 4999 रुपए का Gift, जानें कैसे उठा सकते हैं इस ऑफर का फायदा

bsnl-logo

BSNL के तीन नए प्रीपेड प्लान

कंपनी ने राजस्थान सर्कल के ग्राहकों के लिए इन नए प्लान्स को लॉन्च किए थे। ये प्लान बीएसएनएल के इनएक्टिव ग्राहकों के लिए हैं जो फिलहाल में इसकी सेवाओं का उपयोग नहीं कर रहे हैं। इसके लिए कंपनी ने तीन प्लान्स पेश किए हैं जिनकी कीमत 139 रुपए, 201 रुपए और 1199 रुपए है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को फिर किया खुश, रिवाइज हुए 2 प्लान्स में अब मिलेगा 600GB डाटा और फ्री कॉलिंग

BSNL का 139 रुपए वाला प्रीपेड प्लान

इस प्लान की कीमत 187 रुपए है, जिसे डिस्काउंट के बाद 139 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें यूजर्स को 2GB हाई-स्पीड डाटा प्रतिदिन मिलेगा। इसके साथ ही 100 SMS प्रतिदिन भी दिए जाएंगे। वहीं, दिल्ली और मुंबई समेत किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री रहेगी। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here