
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवई ने अपनी बजट फोन सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन वाई5 (2017) पेश कर दिया है। यह फोन स्पेसिफिकेशन्स तथा अन्य जानकारी के साथ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है लेकिन फिलहाल इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।
हुआवई वाई5 (2017) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर गौर करें तो कंपनी की ओर से इसे 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमेलो आधारित है तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737टी चिपसेट पर कार्य करता है।

कंपनी की ओर से इसे 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है तथा स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए वाई5 के 2017 वर्ज़न में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा एलईडी फ्लैश के साथ 84-डिग्री वाईड एंगल वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
16+16 एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ
4जी एलईटी सपोर्ट के साथ ही हुआवई के इस फोन में बेसिक कनेक्टिविटी आप्शन्स मौजूद है जो यूजर्स को अच्छा एक्सपीरियंस देंगे। साथ ही पावर बैकअप के लिए वाई5 (2017) में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले महीनों यह फोन भारत में भी लॉन्च हो जाएगा।


















