इवोक सीरीज में माइक्रोमैक्स ने उतारे दो नए फोन, आज रात से फ्लिपकार्ट पर होंगे उपलब्ध

Join Us icon

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने कम रेंज के शानदार फोन्स के साथ अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ ‘इवोक सीरीज़’ को लॉन्च किया है। कंपनी ने इवोक सीरीज़ की शुरूआत दो नए स्मार्टफोन इवोक नोट और इवोक पावर के साथ की है। ये दोनों फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर आज रात से एक्सक्लूसिव सेल के ​लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

इवोक नोट
माइक्रोमैक्स इवोक नोट को कंपनी द्वारा 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश​ किया गया है, जो 2.5डी ग्लास से कवर है । यह फोन 1.3गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक आॅक्टा-कोर एमटी6753 प्रोसेसर पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से इसे 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज पर पेश किया गया है।

micromax-evoke-1

फोटोग्राफी के लिए इवोक नोट में 5पी लेंस से लैस 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए वाईड एंगल लेंस से लैस 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4जी सपोर्ट के साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स शामिल है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।

micromax-evoke-2

इवोक पावर
इवोक पावर आपको काफी नयेपन का अहसास कराएगा। फोन के चारों ओर कंपनी ने रबर बैंड दी जिससे के गिरने पर इसे नुकसान न हो। माइक्रोमैक्स इवोक सीरीज़ के इस दूसरे फोन में 5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। इवोक पावर में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे कार्ड के ​जरिये बढ़ाया जा सकता है।

micromax-evoke-3

फोटोग्राफी के लिए इसमें फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन भी 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। इवोक नोट की तरह ही यह फोन की 4,000एमएएच की दमदार बैटरी से लैस है।

माइक्रोमैक्स के इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत की बात करें तो इवोक पावर 6,999 रुपये तथा इवोक नोट 9,499 रुपये की कीमत पर आज रात से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट का सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।