11GB RAM की ताकत के साथ आ रहा है OPPO F19s, इस कीमत पर होगा इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

91मोबाइल्स ने तकरीबन एक महीने पहले जानकारी दी थी कि टेक कंपनी ओपो अपनी ‘एफ19’ सीरीज़ के नए मॉडल पर काम कर रही है जिसे OPPO F19s नाम के साथ बेहद जल्द भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। यह ओपो फोन दशहरा के नजदीक मार्केट में दस्तक देगा और इसकी कीमत 18,000 रुपये के करीब देखने को मिलेगी। बता दें कि इस सीरीज़ के तहत OPPO F19, OPPO F19 Pro और OPPO F19 Pro Plus पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं। कंपनी ने तो हालांकि अभी तक इस फोन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन अब एमएसपी वेबसाइट की रिपोर्ट में लॉन्च से पहले ही OPPO F19s की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।

OPPO F19s Specifications

माय स्मार्ट प्राइस ने इंडस्ट्री सोर्स के जरिये इस ओपो फोन की डिटेल्स को शेयर किया है। सीधे OPPO F19s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक यह स्मार्टफोन Oppo Glow Design पर पेश किया जाएगा। फोन का बैक पैनल एंट्री ग्लेयर होगा जिसमें ग्लॉसी लुक देखने को मिलेगी। रिपोर्ट की मानें तो ओपो एफ19एस का डिजाईन काफी हद तक OPPO Reno फोंस जैसा होगा।

OPPO F19s को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना बताया गया है जिसमें 6.43 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले देखने को मिलेगी। रिपोर्ट के अनुसार यह फोन एमोलेड पैनल पर पेश किया जाएगा। इस फोन की थिकनेस 7.95एमएम बताई गई है और वज़न 175 ग्राम बताया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो एफ19एस को 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : वीवो ला रही है एक और कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y21A, लो बजट में देगा Xiaomi-Realme को टक्कर

रिपोर्ट का कहना है कि ओपो का यह फोन एंडरॉयड 11 पर पेश किया जाएगा जिसके साथ कलरओएस 11.1 देखने को मिलेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस ओपो फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया जा सकता है। खबर के मुताबिक यह OPPO F19s को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जो 5जीबी एक्सटेंडेड रैम भी सपोर्ट कर सकेगा। यानी ओपो एफ19एस में 11 जीबी की रैम पावर यूज़ करने को मिलेगी।

OPPO F19s India Launch Price Specs Leaked
OPPO F19

फोटोग्राफी के लिए इस ओपो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद रहेगा। इसके साथ ही ओपो एफ19एस का रियर कैमरा सेटअप 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर देखने को मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस ओपो फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है जो सोनी आईएमएक्स471 सेंसर होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here