Vodafone Idea यूजर्स को मिला तोहफा, इस सस्ते प्लान के साथ कंपनी फ्री दे रही 2GB डाटा

Join Us icon

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों में से एक Vodafone Idea दिवाली से पहले अपने ग्राहकों के लिए तोहफा लेकर आई है। दरअसल, कंपनी ने यूजर्स को 2 जीबी मुफ्त डाटा देने का फैसला किया है। कंपनी 219 रुपए का रिचार्ज पर इस ऑफर की पेशकश कर रही है। लेकिन, पेटीएम, या गूगल पे जैसी किसी भी अन्य थर्ड पार्टी ऐप के जरिए रिचार्ज करने पर ग्राहकों को 2 जीबी डाटा का लाभ नहीं मिलेगे। ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को कंपनी की ऐप या सीधा वेबसाइट के जरिए रिचार्ज करना होगा। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर फ्री डेटा को ऐप व वेब एक्सक्लूसिव (app/web exclusive) बताया है।

219 रुपए वाले प्लान में फ्री मिल रहा 2जीबी डाटा

वोडाफोन-आइडिया के जिस प्लान के साथ 2 जीबी डेटा मुफ्त दिया जा रहा है उसकी कीमत 219 रुपए है। ध्यान देने वाली बात यह है कि प्लान में मिलने वाला बोनस डाटा यूजर्स को तभी मिलेगा, अगर वे सीधे वेबसाइट या कंपनी के मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए से रिचार्ज करते हैं। इसे भी पढ़ें: फ्री कॉलिंग, डाटा और टॉकटाइम से लैस ये हैं Jio, Airtel और Vodafone Idea के Rs. 50 से कम वाले रिचार्ज

vi-offer-free-2gb-data

प्लान में मिलने वाले लाभ

वोडाफोन-आइडिया के 219 रुपए वाले प्लान में आपको 28 दिन की वैलिडिटी दी जाती है। इसमें ग्राहकों को प्रति दिन 1 जीबी डाटा और 2 जीबी एडिशनल डाटा के तौर पर दिया जा रहा है। इस तरह कुल डेटा 30 जीबी बन जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS दिए जाते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को Vi Movies & TV Basic का एक्सेस भी दिया जाता है। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea ने की Jio की बराबरी, 3GB डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ लॉन्च किए ये दो Recharge

Vodafone और Airtel पर लगा जुर्माना

दूरसंचार विभाग (DOT) ने टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई की पांच साल पुरानी सिफारिश के आधार पर वोडाफोन आइडिया और एयरटेल पर जुर्माना लगाया है। वोडाफोन आइडिया पर 2,000 करोड़ रुपए और भारती एयरटेल पर 1,050 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार डॉट ने जुर्माना अदा करने के लिए इन कंपनियों को तीन सप्ताह का समय दिया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here