Jio पर Vodafone Idea का एक और वार, डेली 1.5GB डाटा प्लान पर दे रही इतने रुपए का डिस्काउंट

Join Us icon

लगातार ग्राहकों को अपनी ओर खींचने की कोशिश में लगी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea ने फिर एक बार ग्राहकों को लुभाने के लिए एक नया ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के जरिए कंपनी रिलायंस जियो को भी चुनौती देने की कोशिश में लग रही है। दरअसल, Vi ने अपने 249 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ 20 रुपए का डिस्काउंट कूपन पेश कर रही है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार डिस्काउंट कूपन का इस्तेमाल अगले रिचार्ज के लिए किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने ऑफर की एक्सपायरी डाट का जिक्र नहीं किया है।

Vi का 249 रुपए का रिचार्ज प्लान

इस वीआई प्रीपेड प्लान के साथ, उपयोगकर्ताओं को 1.5 जीबी डाटा डेली, असीमित वॉयस कॉल, 100 एसएमएस / दिन और सप्ताहांत डाटा रोलओवर लाभ मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसके अलावा इस प्लान में वीकेंड डेटा रोलओवर, और मूवीज देखने के लिए वीआई मूवीज और टीवी क्लासिक का एक्सेस, ओरिजिनल्स, लाइव टीवी समेत बहुत कुछ मिलता है। इसे भी पढ़ें: Jio का दावा: भारत में सबसे पहले लॉन्च करेगा 5G सर्विस, क्या Airtel छूटेगी पीछे

vodafone-idea-rs-249-recharge

Vodafone Idea 5G टेस्टिंग

बता दें कि हाल ही में वोडाफोन आइडिया ने पुणे में 5G ट्रायर के दौरान 3.7 Gbps (जीबीपीएस) की पीक स्पीड दर्ज करने का दावा किया, जो भारत में किसी भी ऑपरेटर की तुलने में सबसे ज्यादा है। सीधे तौर पर कहा जा सकता है कि 5G ट्रायल में जो स्पीड वोडाफोन आइडिया ने हासलि की है वह जियो और एयरटेल को परेशना करने के लिए काफी है। इसे भी पढ़ें: Jio 5G vs Airtel 5G: जानें दोनों में क्या है अंतर और किसका 5जी है सबसे फास्ट

vi-5g-india-trial

दरअसल, वोडाफोन आइडिया ने गांधीनगर और पुणे में मिड-बैंड स्पेक्ट्रम में 1.5 Gbps डाउनलोड स्पीड दर्ज करने का भी दावा किया है। कंपनी को 5G नेटवर्क ट्रायल्स के लिए पारंपरिक 3.5 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड के साथ-साथ टेलिकॉम डिपार्टमेंट विभाग (डीओटी) द्वारा 26 गीगाहर्ट्ज (जीएचजेड) जैसे हाई फ्रिक्वेंसी बैंड दिए गए हैं।

आपको याद दिला दें कि टेलिकॉम डिपार्टेमेंट ने मई में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन और बाद में एमटीएनएल के आवेदनों को मंजूरी दी थी। वहीं, टेलीकॉम गियर निर्माता एरिक्सन, नोकिया, सैमसंग और सी-डॉट के साथ छह महीने के ट्रायल के लिए अनुमति दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here