
JioPhone Next को लेकर आज भारतीय बाजार में काफी चर्चा है। वहीं आज Google हेड सुंदर पिचाई ने यह घोषणा कर के कि ‘इस फोन को दिवाली में लॉन्च किया जाएगा’, बाजार में जारी इस चर्चा को और हवा दे दी है। परंतु आज मोबाइल बाजार में सबसे बड़ा सवाल है कि जियोफोन नेक्स्ट की कीमत कितनी होगी? हालांकि मुकेश अंबानी ने इस फोन के लॉन्च के दौरान कहा था कि यह अब तक का सबसे सस्ता 4G Phone होगा लेकिन प्राइस के बारे में कुछ नहीं बताया था। ऐसे में फोन का प्राइस समझने के लिए अगर थोड़ा पीछे की ओर रुख करें शायद हमारे इस सवाल का जवाब मिल जाए। आपको याद होगा कि वर्ष 2015—16 में कंपनी ने Lyf ब्रांड के तहत कई 4G फोन लॉन्च किए थे जिसमें एक सीरीज ‘Flame’ की था और यह सस्ते 4G फोन की सीरीज थी। Lyf Flame के तहत कंपनी द्वारा Flame 3, Flame 4, Flame 4 और Flame 6 मॉडल लॉन्च किये गए थे और ये चारो फोन 2,999 रुपये के थे। जब 2016 में कंपनी 2,999 रुपये में 4G फोन लॉन्च कर सकती है जबकि उस वक्त 4जी फोन काफी महंगे थे तो अब तो इन फोंत की कीमत काफी नीचे आ गई है और वे कई फीचर्स से लैस हैं, तो फिर आशा कर सकते हैं कि रिलायंस अपने नए JioPhone Next को 2,999 रुपये से कम में लॉन्च कर सकती है।
कुछ ऐसा ही था माजारा

हालांकि वर्ष 2016 और आज के मोबाइल बाजार पर नजर डालें तो काफी कुछ बदल गया है लेकिन कंपनी की सोच वही है। वर्ष 2016 में 3G यूजर्स को 4G पर शिफ्ट करना था तो 2021 में फीचर फोन यूजर्स को स्मार्टफोन पर शिफ्ट करना चाहती है। कंपनी ने अपनी 4जी सर्विस को लॉन्च करने से पहले ही Lyf Brand के साथ 4जी फोन लॉन्च कर अपनी तैयारियों को बता दिया था। और जैसे ही जियो की 4जी सर्विस लॉन्च हुई पूरा बाजार बदल गया। मोबाइल सेग्मेंट में 2016 से 2021 की तुलना करें तो पूरा बाजार बदल चुका है। 3G यूजर्स लगभग खत्म के कगार पर हैं और 4G के साथ स्मार्टफोन यूजर जुड़ चुके हैं। परंतु अब भी एक बहुत बड़ा यूजर्स वर्ग है जो सिर्फ 2जी नेटवर्क का उपयोग कर रहा है और सस्ते फोन की तलाश में रहता है। ऐसे में नए JioPhone Next के लॉन्च के दौरान कंपनी ने यह बात स्पष्ट कर दी थी कि यह डिवाइस उन लोगों के लिए है जो पहली बार इंटरनेट से जुड़ेंगे या वे लोग जो फीचर फोन से स्मार्टफोन पर शिफ्ट होंगे। ऐसे में 2जी यूजर्स और फीचर फोन यूजर्स को स्मार्टफोन पर शिफ्ट करने के लिए कंपनी जियोफोन नेक्स्ट का प्राइस अपने पुराने लाइफ फ्लेम के प्राइस से भी कम कर सकती है और जब कि मुकेश अंबानी ने खुद कह ही दिया है कि जियोफोन नेक्स्ट अब तक सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन होगा तो फिर इस बात को और बल मिल जाता है कि इसका प्राइस 2,999 रुपये से भी कम होगा। इसे भी पढ़ें : इंडिया में 5G के लिए करना होगा और इंतजार, Jio, Airtel और Vodafone Idea ने की ये मांग
क्या हैं अब तक के कयास
जून में हुए रिलायंस के एजीएम मीटिंग के दौरान मुकेश अंबानी ने JioPhone Next को लेकर जानकारी दी थी और जून से लेकर अब तक इस फोन को लेकर कई लीक्स आ चुके हैं। इनमें से कुछ न्यूज में दावा किया गया है कि यह फोन 4 हजार रुपये के आस-पास होगा तो किसी ने इसे 5 हजार के प्राइस ब्रैकेट में लाने की बात कही है। परंतु अगर जियो फोन 4 हजार या 5 हजार रुपये का आता है तो फिर यूजर्स को शायद उतना न लुभा पाए जितना कि जियोफोन। कंपनी ने जियोफोन की शुरुआत 500 रुपये से की थी और आज भी यह फोन 1,499 रुपये में एक साल की मुफ्त कॉलिंग और डाटा के साथ उपलब्ध है। ऐसे में नए यूजर्स यही चाहेंगे कि उन्हें इंडिया का सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन 2,500 रुपये के आस-पास डाटा के साथ मिले अन्यथा यह जियोफोन नेक्स्ट के इंतजार का सारा मज़ा किरकिरा हो जाएगा। इसे भी पढ़ें : चीन ने चली गजब चाल, iPhone box में Charger ना देने की वजह से Apple पर कर दिया केस!
अभी कौन-सा है सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन

फिलहाल मार्केट में उपलब्ध सबसे सस्ते 4जी स्मार्टफोन की बात करें तो यह itel A23 Pro है जो जियो के प्लान के साथ ही लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत 3,900 रुपये के करीब है। वैसे तो कई फोन ऑनलाइन में 3,000 रुपये के आसपास के बजट में उपलब्ध हैं लेकिन वे पुराने हैं। itel A23 Pro नया मॉडल है जिसे हाल में लॉन्च किया गया है और Jio डाटा प्लान के साथ आता है। ऐसे में जब सबसे सस्ते 4जी स्मार्टफोन की बात हो रही है तो कीमत इससे कम ही होनी चाहिए। इसे भी पढ़ें : इंडिया में मौजूद सभी 5G Smartphone हुए बेकार! मोबाइल यूजर्स को होगा भारी नुकसान, जानें क्यों
अंतत: यही कहेंगे कि जियो हमेशा से ही लोगों को सरप्राइज करते आया है चाहे आप जियो 4जी सर्विस का लॉन्च देखें या फिर जियोफोन का लॉन्च। एक में फ्री की सर्विस थी तो दूसरे में कंडिशन के साथ फ्री में फोन। इस बार भी माहौल कुछ ऐसा ही बना है और अब 2021 में फिर से हम मुकेश अंबानी और रिलायंस जियो से यही आशा कर सकते हैं कि कंपनी लोगों को सरप्राइज करेगी और अपना नया स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट को 3,000 रुपये से कम के बजट में लॉन्च करेगी।





















