इंडिया में 5G के लिए करना होगा और इंतजार, Jio, Airtel और Vodafone Idea ने की ये मांग

Join Us icon

अगर आप भी इंडिया में 5G नेटवर्क का इंतजार कर रहे हैं तो आपको झटका लग सकता है। दरअसल, टेलीकॉम कंपनियों का 5जी ट्रायल अभी पूरा नहीं हो सका है, जिस कारण टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone-Idea ने दूरसंचार विभाग से 5G ट्रायल के लिए 1 साल का एडिशनल टाइम मांगा है। समय की मांग करने से साफ हो गया है कि अभी टेलिकॉम कंपनियों को और समय चाहिए, जिससे इंडिया में 5G के आने में देर होने लगभग तय माना जा रहा है।

आपको बता दें कि 5G ट्रायल की समय-सीमा इस साल नवंबर में खत्म हो रही थी। वहीं, जानकारी अनुसार इनमें 3.2 गीगाहर्ट्ज से 3.67 गीगाहर्ट्ज़ वाला मिड-बैंड, 24.25 गीगाहर्ट्ज़ से 28.5 गीगाहर्ट्ज़ वाला मिलीमीटर वेव (mmwave) बैंड और 700 गीगाहर्ट्ज़ तक की फ्रिक्वेंसी वाला सब-गीगाहर्ट्ज़ बैंड शामिल रहेगा। सिर्फ यही नहीं सरकार ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को 5जी परीक्षण के लिए मौजूदा 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज और 2500 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का भी उपयोग करने की सलाह दी है। ये भी पढ़ें : क्या है 5G, कितना तेज होगा इंटरनेट, जानें इसकी स्पीड

reliance-jio-trails-voinr-over-5g-ran-service

जियो करेगा सबसे पहले 5G शुरू

रिलायंस की 44वीं सालाना आम बैठक (Reliance 44th Annual General Meeting) के दौरान चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि देश में 5जी की शुरुआत रिलायंस जियो (Reliance Jio) ही करेगी। रिलायंस जियो ने अत्याधुनिक स्टैंडअलोन 5G तकनीक को विकसित करने में जबरदस्त बढ़त हासिल की है, जो वायरलेस ब्रॉडबैंड के लिए बड़ी छलांग है। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea ने 5G ट्रायल में गाड़े झंडे, स्पीड के मामले में Jio-Airtel को भी छोड़ा पीछे
लेटेस्ट वीडियो

चीनी कंपनियों को नहीं मिली 5G ट्रायल की मंजूरी

आपको याद दिला दें कि DoT ने चीनी कंपनियों की टेक्नोलॉजी के बिना 5G ट्रायल को Reliance Jio, Bharti Airtel, Vodafone Idea और MTNL को मंजूरी दी थी। इसके लिए दूरसंचार विभाग की तरफ से Ericsson, Nokia, Samsung और C-DOT के साथ 5G ट्रायल की इजाजत दी गई थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here