
iQOO ने कंफर्म किया है कि वह चीन में आज 20 दिसंबर को iQOO Neo 5 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। iQOO Neo 5 सीरीज के तहत कंपनी दो स्मार्टफोन iQOO Neo 5s और iQOO Neo 5 SE स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। iQOO Neo 5 सीरीज के लॉन्च से ठीक पहले कंपनी एक और स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आ रही है। वीवो के सब-ब्रांड iQOO का यह स्मार्टफ़ोन iQOO U5 के नाम से एंट्री करेगा। iQOO U5 स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर टिपस्टर अभिषेक यादव ने ट्वीटर पर शेयर किए हैं। यहां हम आपको iQOO U5 स्मार्टफ़ोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
iQOO U5 : डिज़ाइन और लुक
iQOO U5 5G स्मार्टफोन के रेंडर की बात करें तो यह फोन मॉर्डन बैजल लेस डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी जाएगी। इसके साथ ही फोन के बैक साइड में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ फोन के दाएं ओर वॉल्यूम बटन और पावर बटन दिया जाएगा। इस फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।
iQOO U5 5G स्मार्टफोन के बॉटम में Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, स्पीकर ग्रिल और प्राइमरी माइक्रोफोन दिया जाएगा। फोन के टॉप में सेकेंडरी माइक्रोफोन और सिम ट्रे दिया जाएगा। iQOO U5 5G स्मार्टफोन को तीन कलर वेरिएंट – डार्क ब्लैक, सिल्वर व्हाइट और मैजिक ब्लू में पेश किया जाएगा।
iQOO U5 5G
– 6.58″ FHD+ OLED display
120HZ refresh rate– Snapdragon 695
– 5000mAh battery
18watt charging
– 8.2mm thick
– 185 Gram weight
– Android 11
– 50MP JN1 + 2MP
– 8MP
– 3.5mm audio jack#iQOO #Vivo pic.twitter.com/gsiKtshKU4— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) December 20, 2021
iQOO U5 : स्पेसिफिकेशन्स
iQOO U5 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, टिपस्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि फोन में 6.58-इंच का OLED पैनल दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। डिस्प्ले के रेजलूशन को लेकर फिलहाल जानकारी नहीं है। संभव है कि डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ हो सकता है। iQOO का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। आईकू का के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Apple लेकर आ रहा 5G कनेक्टिविटी के साथ सस्ता iPhone, जल्द शुरू होगा ट्रायल प्रोडक्शन
iQOO U5 स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा, जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही iQOO U5 स्मार्टफ़ोन में सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया जाएगा। iQOO U5 स्मार्टफ़ोन को लॉन्च से ठीक पहले चीन की ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म JD.com पर भी लिस्ट किया गया है। इसकी स्पेसिफिकेशन्स अभिषेक यादव से मिलती है लेकिन इसमें JD.com पर यह फ़ोन LCD डिस्प्ले के साथ लिस्ट किया गया है। आईकू का यह फोन 4GB + 64GB, 6GB + 128GB, और 8GB + 128GB वेरिएंट में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफ़ोन लॉन्च से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी कीमत



















