
रिलायंस जियो की ओर से पहले ही घोषणा कर दी गई थी कि 15 अप्रैल से जियो की फ्री सर्विस खत्म हो जाएगी और जिन्होंने 99 का रिचार्ज किया है उन्हें कम कीमत पर 4जी डाटा मिलेगा। हालांकि 15 अप्रैल से पहले उन्हें 99 रुपये के अलावा कोई एक रिचार्ज करना जरूरी था नहीं तो उनकी सेवाएं बाध्य कर देने की बात कही गई थी लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जिन्होंने सिर्फ 99 का रिचार्ज किया है उन्हें अब तक जियो की फ्री 4जी सर्विस मिल रही है।
बिना रिचार्ज किए भी चलेंगे जियो नंबर, डाटा मिलता रहेगा मुफ्त
रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए प्राईम मेंबरशिप पाने की तारीख तय की थी। लेकिन अपने ग्राहकों को अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करते हुए जियो ने अभी भी अपनी नेटवर्क सेवाएं बंद नहीं की है। 4जी इंटरनेट, वोएलटीई कॉलिंग और वॉयस कॉलिंग जैसी जियो की सेवाएं अभी भी मुफ्त में दी जा रही है। हालांकि हो सकता है कि अप्रैल के बाद बंद कर दिया जाए लेकिन अब तक जो जानकारी हमें आई है उसके अनुसार सेवाएं चालू हैं।

गौरतलब है कि कंपनी ने फरवरी में ही जियो प्राइम मेंबरशिप के बारे में जानकारी दी थी और मार्च से प्राइम मेंबरशिप की शुरुआत की थी। जिसके तहत 31 मार्च तक प्राइम मेंबर लिया जा सकता था। परंतु बाद में कंपनी ने प्राइम मेंबरशिप की अवधी को बढ़ाकर 15 अप्रैल तक कर दिया था। यह प्राइम मेंबरशिप एक साल के लिए वैध है और प्राइम मेंबरशिप लेने वालों को एक साल तक कम कीमत पर डाटा मिलेगा।
स्नैपचैट के बाद व्हाट्सऐप का आया यह बयान, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
वहीं दूसरी ओर जियो के ऐसे नंबर की भी जानकारी मिली है जिन्होंने अब तक कोई रिचार्ज नहीं कराया है और उन नंबरो की आउटगोंईग कॉल बंद कर दी गई है लेकिन इसी नंबर पर फ्री इनकमिंग के साथ ही कम स्पीड पर इंटरनेट सर्विस चालू रखी गई है।


















