
iQOO की ‘नियो 5 सीरीज़’ टेक मंच पर दस्तक दे चुकी है। इस सीरीज़ में दो मोबाइल फोन लॉन्च हुए हैं जिन्होंने iQOO Neo 5S और iQOO Neo 5 SE नाम के साथ चीनी मार्केट में एंट्री ली है। सीरीज़ के आईकू नियो 5एसई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी जहां हमनें आगे दी है। वहीं 12GB RAM, Snapdragon 888 चिपसेट और 66W Flash Charge तकनीक से लैस आईकू नियो 5एस की फुल डिटेल्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।
iQOO Neo 5SE की स्पेसिफिकेशन्स
आईकू नियो 5एसई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.62 इंच की एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। iQOO Neo 5SE का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.36 का प्रतिशत है तथा इस फोन की डिसप्ले पी3 कलर गामुट, 16.7एम कलर, 395पीपीआई और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो से लैस है।

iQOO Neo 5SE एंडरॉयड 11 आधारित ओरिजन ओएस ओशियन पर लॉन्च हुआ है जो 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन तकनीक पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट पर रन करता है। यह आईकू फोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक से लैस है तथा ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन एड्रेनो 650 जीपीयू सपोर्ट करता है। इस फोन के वेरिएंट्स 8 जीबी और 12 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। यह भी पढ़ें : Apple लेकर आ रहा 5G कनेक्टिविटी के साथ सस्ता iPhone, जल्द शुरू होगा ट्रायल प्रोडक्शन
आईकू नियो 5एसई स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल के मैक्रा लेंस के साथ काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह आईकू फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए आईकू नियो 5एसई में 55वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इस फोन को Mine Shadow Blue, Rock Crystal White और Phantom Color में बाजार मे उतारा गया है।




















