
Vodafone Idea Rs 901 Prepaid Plan: पिछले दिनों टेलीकॉम कंपनियों ने अपने यूजर्स को निराश करते हुए प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में बदलाव किया था। वहीं एक बार फिर Vodafone Idea ने अपने यूजर्स को नाराज कर दिया है। अगर आप भी Vodafone Idea यूजर हैं तो आपको जानकर हैरानी होगी कि कंपनी ने अपने (Best Prepaid Plan) में से एक रिचार्ज में मिलने वाले डाटा को कम कर दिया है। इस बदलाव के बाग बाद यूजर्स को पहले की तुलना में यूजर्स को 901 रुपये वाले प्लान के साथ बेहद ही कम डाटा मिलने वाला है। आइए जानते हैं Vodafone Idea के इस प्लान के बारे में डिटेल में।
Vodafone Idea का 901 रुपये वाला प्लान
91Mobiles ने वोडाफोन आइडिया की वेबसाइट पर 901 रुपए वाले प्लान को कम वैधता के साथ स्पॉट किया है। इस प्लान में अब 84 दिन की वैलिडिटी को कम कर 70 दिन कर दिया गया है। इसके अलावा वोडाफोन-आइडिया के इस प्रीपेड प्लान में रोजाना 3GB डेटा के साथ 48GB एक्स्ट्रा डाटा मिल रहा है। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही इस प्लान में रोज 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea यूजर्स को एक और झटका, अब कंपनी ने बदला ये धांसू प्लान, 168GB डाटा मिलेगा कम

ग्राहकों को वीकेंड डाटा रोलओवर और Binge All Night की सुविधा भी दी जा रही है। यानी वोडाफोन यूजर्स रात 12 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा का लाभ उठा सकते हैं। इन सबके अलावा Vi Movies & TV Classic का एक्सेस भी दिया जाता है। एक वर्ष के लिए Disney+ Hotstar की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है। इसे भी पढ़ें: Jio को फॉलो कर रही Vodafone Idea, यूजर्स को खुश करने के लिए इस सस्ते रिचार्ज में किया बड़ा बदलाव
Vodafone Idea का 699 रुपये वाला प्लान
Vodafone Idea ने हाल ही में लोकप्रिय 699 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले लाभ भी कम किए थे। पहले इस प्लान में डबल डाटा का लाभ दिया जा रहा था। इस प्लान में डेली 2GB डाटा और 2GB अतिरिक्त डाटा भी मिल रहा था, जिसके बाद यूजर्स को प्लान के साथ कुल 4GB डेली डाटा मिलता था। यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और यूजर्स वैलिडिटी के दौरान कुल 336GB डाटा का लाभ उठा सकते थे। लेकिन, अब इस प्लान में सिर्फ 4GB की जगह 3GB डाटा डेली 56 दिनों के लिए दिया जा रहा है।गा





















