
Samsung काफी समय से टेक बाजार में एक के बाद एक फोन पेश कर रही है। इन फोन में काफी डिवाइस 5G सपोर्ट के साथ लाए जा रहे हैं। वहीं, पिछले साल कंपनी ने Samsung Galaxy A22 5G हैंडसेट को पेश किया था और अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी इस डिवाइस के मिड-ईयर रिफ्रेश वेरिएंट को लाने की तैयारी में है। दरअसल, सैमसंग का एक नया फोन मॉडल नंबर SC-56B के साथ Bluetooth SIG डाटाबेस पर स्पॉट हुआ है, जिससे इस बात की संभावना जताई जा रही है। इस लिस्टिंग को टेक साइट Mysmartprice ने सबसे पहले स्पॉट किया था। रिपोर्ट के अनुसार मॉडल नंबर SC-56B को कंपनी Samsung Galaxy A22e 5G के नाम के साथ पेश करेगी।
Samsung Galaxy A22e 5G
लिस्टिंग में मोनिकर और मॉडल नंबर को छोड़कर स्मार्टफोन के बारे में कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, मॉडल नंबर SC-56B वाला हैंडसेट अक्टूबर 2020 में जापान में सैमसंग गैलेक्सी A22 के रूप में लॉन्च किया गया था। इससे उम्मीद की जा रही है कि Samsung Galaxy A22e 5G जापान में मौजूद Samsung Galaxy A22 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Tablet को टक्कर देने आ आया मोटोरोला का टैबलेट, 7,700mAh Battery और इन फीचर्स से है लैस

Samsung Galaxy A22e 5G के संभावित फीचर्स
चूंकि इस मॉडल नंबर वाला हैंडसेट जापान में पहले से ही उपलब्ध है, इसलिए इसके सभी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में पता चल जाता है। गैलेक्सी ए22 5जी में 5.8 इंच का टीएफटी एलसीडी पैनल है जिसमें एचडी+ डिस्प्ले रेजोल्यूशन है। Samsung Galaxy A22 5G तीन कलर वेरिएंट- रेड, व्हाइट और ब्लैक में उपलब्ध है।

डिवाइस को पावर देना एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 700 प्रोसेसर है जो माली G57 GPU के साथ है। हैंडसेट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में आता है। स्टोरेज को और बढ़ाने के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट भी है। यह एंडरॉयड 11 को बूट करता है। वहीं, Samsung Galaxy A22 5G जापानी वेरिएंट में 13MP का रियर कैमरा और LED फ्लैश है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च से पहले ही Samsung Galaxy A53 5G Phone की सभी स्पेसिफिकेशन्स आई सामने! देखें क्या होगी इसकी पावर
सेल्फी के लिए, इसमें वाटरड्रॉप नॉच के अंदर 8MP का शूटर है। डिवाइस 4,000mAh की बैटरी यूनिट और 10W फास्ट चार्जिंग से लैस है। कनेक्टिविटी के लिहाज से, यह 5G, 4G, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, NFC और GPS प्रदान करता है। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो पोर्ट है। हैंडसेट IP68 रेटेड है जो इसे वाटर-रेसिस्टेंट बनाता है।





















