
इंडिया में 5G का इंतजार कर रहे लोगों के लिए हाल ही में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई थी, जब खुद सरकार ने ऐलान किया था कि 5G नेटवर्क अब डेवलपमेंट के अपने फाइनल स्टेज में है। वहीं, अब टेलीकॉम कंपनी जियो ने स्मार्टफोन कंपनी Oppo India और Infinix के साथ मिलकर इनके स्मार्टफोन पर 5जी स्टैंडअलोन और नॉन-स्टैंडअलोन नेटवर्क (5G Network) का ट्रायल किया है। जियो ने ओपो के रेनो7 सीरीज (Reno 7 Series) का अल्ट्रा-फास्ट और लो-लेटेंसी 5जी ट्रायल (5G Trail) एक डेमो सेट-अप में ठीक तरीके से पूरा किया। साथी ही दूसरी ओर जियो ने Transsion ग्रुप के प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड infinix के पहले अपकमिंग 5जी फोन infinix Zero 5G पर ये टेस्टिंग की।
OPPO फोन पर हुई Jio की 5G टेस्टिंग

ओपो ने एक बयान में कहा कि 5G टेस्टिंग के नतीजों ने बिना रुके 4के वीडियो स्ट्रीम , सुपर-फास्ट अपलोड और डाउनलोड को परफॉर्म किया गया। वहीं, ओपो इंडिया के रिसर्च एंड डेवलपमेंट हेड, वॉइस प्रेसीडेंट, तसलीम आरिफ ने कहा कि 5जी जैसी तकनीक बदल रही है कि आज दुनिया कैसे कम्युनिकेट करती है और इस तरह के ट्रायल इंडस्ट्री में हमारी कोशिशों को और मजबूत करेंगे और हमारे कस्टमर्स के लिए इसे बेहतर कीमत पर उपलब्ध करवाएंगे। इसे भी पढ़ें: 5G-6G नहीं पहले 4G नेटवर्क सुधारो, हर यूजर्स की यही मांग
infinix Zero 5G पर हुई जियो 5जी की टेस्टिंग

जीरो 5जी 13 प्रमुख बैंड के साथ इंडिया में 14 फरवरी को लॉन्च होगा। इस टेस्टिंग के दौरान फोन कई परीक्षणों से गुजरने के बाद डाउनलोडिंग स्पीड में शानदार परिणाम हासिल करने में सफल रहा। परिणामों ने उपयोगकर्ताओं के लिए एक immersive और विश्वसनीय 5G मोबाइल अनुभव लाने में स्मार्टफोन की तत्परता और क्षमताओं को और निर्धारित किया है। दिलचस्प बात यह है कि जीरो 5जी को 13 बड़े बैंड की सतह मिलने वाली है।
Jio 5G स्पीड

हाल ही में 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव तौर पर जियो 5G की स्पीड को लेकर जानकारी दी थी। हमें मिली जानकारी के अनुसार Jio हाल ही में 5G सर्विस 420 Mbps की डाउनलोड स्पीड को पाने में सफल रहा है। वहीं अपलोड स्पीड की बात करें तो यह 412 Mbps तक गया है। रही बात लेटेंसी रेट की तो यह 11 मिली सेकेंड की रही। वहीं जिट्टर 9 मिली सेकेंड का थ। वहीं दूसरी ओर इस इमेज में जी सर्विस की स्पीड भी दिखाई गई है हां यह 46.82 Mbps तक की डाउनलोड स्पीड और 25.31 Mbps तक की अपलोड स्पीड रही। इस स्क्रीन शॉट में आप देख सकते हैं कि डाउनलोड स्पीड लगभग 8 गुना ज्यादा रही जबकि अपलोड स्पीड 15 गुना से ज्यादा की मिली। इसे भी पढ़ें: 5G से विमानों को नहीं कोई खतरा, Air India ने फिर से शुरू की उड़ानें
जियो लाएगा 1000 शहरों में 5जी
4जी की तरह ही जियो भारत में अपनी 5जी सर्विस को लेकर बड़ी तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल में एक बयान जारी कर कहा था कि जियो प्लेटफॉर्म के तहत कंपनी देश के 1,000 शहरों में अपनी 5जी सर्विस जाने की प्लानिंग कर रही है। जियो की ओर से यह अब तक का सबसे बड़ा बयान कहा जा सकता है। क्योंकि अब तक एयरटेल या वोडाफोन जैसी कंपनियों ने इस बारे में काई जानकारी नहीं दी है। इससे पहले भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि भारत में सबसे पहले 5जी सर्विस की शुरूआत जियो द्वारा किया जाएगा।




















