एक नहीं दो OTT Platforms पर रिलीज होगी Ranveer Singh की ’83’, जानें कहां देख सकेंगे

Join Us icon

रणवीर सिंह की फिल्म 83 अब जल्दी ही सिनेमाघरों के बाद OTT पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के 18 या 25 फरवरी को एक साथ दो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की उम्मीद है। यह फिल्म 25 जून 1983 को भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में रचे इतिहास पर बनी है। रणवीर सिंह की फिल्म 83 में दीपिका पादुकोण और पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा इस फिल्म में और भी कई बड़े किरदार शामिल हैं। आइए आगे जानते हैं कि किसी प्लेटफॉर्म पर और कब इस फिल्म को स्ट्रीम किया जाएगा।

83 Movie OTT

कथित तौर पर नेटफ्लिक्स के हिंदी वर्जन का अधिकार मिल गया है, जबकि डिज्नी+ हॉटस्टार तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन को स्ट्रीम करेगा। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर इसकी जानकारी सामने आई है। लेकिन, बताया जा रहा है कि फिल्म 18 या 25 फरवरी को स्ट्रीम होगी। लेकिन, हमें हमें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 83 की रिलीज के बारे में निर्माताओं से आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा करनी होगी।

83-movie-ott-disney-plus-hotstar

टीवी पर भी होगा प्रीमियर

इस बीच, स्टार गोल्ड के ट्विटर पेज ने पहले ही घोषणा कर दी है कि फिल्म का टीवी प्रीमियर 20 मार्च को रात 8:00 बजे होगा। अगर आपके पास ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स या डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं है तो आप स्टार गोल्ड पर इस फिल्म को देख सकते हैं।

83 Movie Cast

बता दें कि फिल्म में भारी भरकम स्टारकास्ट है। इसमें ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, पंकज त्रिपाठी, हार्डी सांधु, निशांत धहिया, ऐमी विर्क, साहिल खट्टर, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री हैं। फिल्म में रणवीर सिंह को कपिल देव का लुक दिया है।

Netflix India plans

आपको बता दें कि हाल ही में नेटफ्लिक्स का सबसे सस्ता प्लान अब केवल 149 रुपये प्रति माह में मिलने लगा है। वहीं, प्रीमियम प्लान अब 799 रुपए से घटकर 649 रुपए प्रति माह हो गया है। नीचे हमने एक टेबल के माध्यम से आपको पहले के प्राइस और नए प्राइस की जानकारी दी है।

PLAN NAMEOLD PRICENEW PRICE
Mobile planRs 199Rs 149
Basic planRs 499Rs 199
Standard planRs 649Rs 499
Premium planRs 799Rs 649

 

लेटेस्ट वीडियो

नोट: नेटफ्लिक्स आपको व्यक्तिगत अनुभव के लिए प्रत्येक उपयोगकर्ता के लिए अलग प्रोफाइल बनाने की अनुमति देता है। आपके द्वारा चुने गए पैकेज / प्लान के बावजूद एक भी नेटफ्लिक्स अकाउंट के अंदर अधिकतम पांच प्रोफ़ाइल हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here