15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है BSNL 4G सर्विस: रिपोर्ट

Join Us icon

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने कुछ समय पहले देश के पहले स्वदेशी 4G नेटवर्क को स्थापित किया था। इस मेड इन इंडिया नेटवर्क को भारतीय तकनीक के माध्यम से तैयार किया गया था। वहीं, BSNL 4G नेटवर्क से रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव कॉल भी की थी। हालांकि, इस बात को लगभग 4 माह का समय बीत चुका है और अभी तक BSNL 4G को ऑफिशियल तौर पर रोलआउट नहीं किया गया है। लेकिन, बीएसएनएल 4G का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अब एक बड़ी खबर सामने आई है। TOI की खबर के अनुसार भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के आसपास अपनी चौथी पीढ़ी (4जी) कमर्शियल सर्विस शुरू करने वाली है।

BSNL 4G

बीएसएनएल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) एक साथ मिलकर 4जी सेवाएं पेश करेंगी। यह पहली बार होगा जब 4जी सेवाओं के लिए भारतीय तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बात की जानकारी BSNL के डायरेक्टर Sushil Kumar Mishra ने दी है। आपको बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने टेलीकॉम सेक्टर में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी FDI को मंजूरी दी थी। इसके साथ ही सरकार ने दूरसंचार कंपनियों को स्पेक्ट्रम चार्ज और एजीआर के बकाये पर 4 साल का मोरेटोरियम देने का भी निर्णय लिया था। इसे भी पढ़ें: 75 दिन की वैलिडिटी मिल रही सिर्फ 94 रुपये में! BSNL ने लगाया 28 दिन का महीना बनाने वालों को करारा तमाचा
bsnl-4g

BSNL 4G से सरकार को होगा फायदा

आपको याद दिला दें कि कुछ समय पहले सरकार ने कहा था इसके लिए 4G कनेक्टिविटी 2 साल के अंदर जारी की जाएगी। वहीं, अगर आईटी मिनिस्टर के ट्वीट की ओर देखें तो शेड्यूल से पहले भारत में जल्द ही बीएसएनएल का 4G रॉलआउट हो सकता है। BSNL के कुछ प्लान्स मार्केट से काफी अच्छे हैं लेकिन, 4G कनेक्टिविटी ना होने की वजह से कंपनी टेलीकॉम सेक्टर में पीछे रह जाती है।

union budget 2022 government provide 44720 crore rupee to bsnl 4g spectrum restructuring

Jio 4G से होगा मुकाबला

Jio के अलावा Airtel और Vodafone idea इंडिया में काफी समय से 4G नेटवर्क उपलब्ध करा रहे हैं। लेकिन, इन कंपनियों द्वारा हाल ही में प्लान की कीमत बढ़ाने के बाद लाखों ग्राहक दिसंबर 2021 में बीएसएनएल की तरफ पहुंच गए हैं। इसलिए अगर बीएसएनएल प्राइवेट कंपनियों के 5G से पहले अपना 4G ले आता है तो जियो समेत सभी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगा। इसे भी पढ़ें: ये रहा BSNL का अफोर्डेबल Broadband Plan, हाई स्पीड में मिलेगा 200GB डाटा का मजा

BSNL Rs 247 vs Jio Rs 249 recharge Plan comparison know Which Is Better and why

BSNL को मिले 1 मिलियन नए ग्राहक

हाल ही में सामने आई ट्राई की रिपोर्ट से साफ है कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को प्राइवेट दूरसंचार कंपनियों के प्रीपेड टैरिफ बढ़ोतरी से स्पष्ट रूप से लाभ हुआ है क्योंकि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की एक रिपोर्ट से पता चला है कि राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी BSNL ने एक महीने में (दिसंबर 2021) 1 मिलियन से अधिक नए ग्राहक बनाए हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here