
OPPO Reno 7Z को Thailand में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। लेटेस्ट Reno 7 series फोन कंपनी के ही Reno 6Z का अपग्रेडेड वर्जन है। वहीं, इस हैंडसेट के डिजाइन की बात करें तो इसमें फ्रंट पर पंच-होल कटआउट सेल्फी शूटर, रेक्टेंगुलर ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल व AMOLED पैनल है। इसके अलावा ओपो का यह मोबाइल फोन Snapdragon 695, 64MP triple camera और 33W fast charging तकनीक से लैस है।
OPPO Reno 7Z price
OPPO Reno 7Z 5G के 8GB/128GB मॉडल की कीमत थाई भट 12,990 (लगभग 30,300 रुपए) है और यह कॉस्मिक ब्लैक और रेनबो स्पेक्ट्रम रंग ऑप्शन में आता है। फोन फिलहाल थाईलैंड में उपलब्ध है। हालांकि, अभी इस डिवाइस के इंडिया आने की कोई उम्मीद नहीं है। इसे भी पढ़ें: OPPO Find X5 Lite स्मार्टफोन Dimensity 900 5G चिपसेट, 64MP कैमरा और 4,500mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स

OPPO Reno7 Z 5G
ओपो रेनो7 ज़ेड 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। फोन डिसप्ले पंच-होल डिजाईन पर बनी है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत का है। यह ओपो फोन 409पीपीआई और 600निट्स ब्राइटनेस भी सपोर्ट करता है।

OPPO Reno7 Z 5G फोन को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में कुल आठ कोर पर काम करने वाला प्रोसेसर तथा क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। यह ओपो मोबाइल LPDDR4x RAM और UFS 2.2 storage तकनीक पर काम करता है तथा थाईलैंड में इसे 8 जीबी रैम मैमोरी व 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है। इसे भी पढ़ें: Oppo Find X5 और Oppo Find X5 Pro स्मार्टफोन प्रीमियम डिज़ाइन और दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुए लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां और कीमत
फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो7 ज़ेड 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमर सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ रियर कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। OPPO Reno7 Z 5G डुअल सिम फोन है जो एनएफसी, 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।




















