
Bounce Infinity E1 पहला मेड-इन इंडिया Electric Scooter है जो कि swappable battery फीचर के साथ आता है। हालांकि, इस फीचर के साथ अभी मार्केट में कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद नहीं है। लेकिन,Bounce Infinity E1 को भारतीय मार्केट में मौजूद दूसरे पॉपुलर ई-स्कूटर जैसे Ather Energy 450, Ola S1 series, Bajaj Chetak EV और आदि से टक्कर मिलनी तय है। साथ ही अगर आप भी इस स्कूटर को लेने का विचार कर रहे हैं तो उससे पहले यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है क्योंकि यह हम Bounce Infinity E1 और Ola S1 के बीच तुलना कर यह जानने की कोशिश करेंगे कि दोनों में ज्यादा दमदार कौन है।
Bounce Infinity E1 vs Ola S1: प्राइस
बाउंस इन्फिनिटी ई1 कीमत के मामले में एथर 450, ओला एस1 और इसी तरह के अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों से सस्ता है। Infinity E1 एक स्वैपेबल बैटरी के साथ आता है और इसलिए यह दूसरों से अलग भी है। आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बिना बैटरी के सिर्फ 36,000 रुपये खरीद सकते हैं। लेकिन आपको मंथली मेंबरशिप प्लान के माध्यम से बैटरी सर्विस पैकेज के लिए एडिशन पेमेंट करना होगा। वहीं, होम चार्जर के साथ स्कूटर और बैटरी खरीदने के लिए आपको 68,999 (एक्स-शोरूम दिल्ली) खर्च करने होंगे।
हालांकि, इसके बाद भी बाउंस इनफिनिटी ई1 की एक्स-शोरूम कीमत अभी भी ओला एस1 से काफी कम है। दूसरी ओर Ola S1 की दिल्ली में कीमत 85,099 रुपए है। वहीं, ओला सर्विस पैकेज के रूप में बैटरी की पेशकश नहीं करता है क्योंकि यह एक स्वैपेबल बैटरी के साथ नहीं आता है।
Bounce Infinity E1 vs Ola S1: डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स
ओला एस1 की तुलना में बाउंस डिजाइन बिल्कुल अलग है। Infinity E1 का लुक रेट्रो-मॉडर्न है और यह पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके अलावा बाउंस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपने अनुसार कस्टमाइज भी कराया जा सकता है। इसमें एक कस्टम फ्रेम है जिसे भारतीय सड़क को देखते हुए बनाया गया है। वहीं, स्कूटर को 1 लाख किलोमीटर से ज्यादा तक टेस्ट किया जा चुका है। इसमें हेलमेट के लिए जगह के साथ सीट के नीचे एक बड़ा स्टोरेज कम्पार्टमेंट है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मौजूद है। इसके अलावा इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, डिस्क ब्रेक और अलॉय व्हील दिए हुए हैं।

हार्डवेयर सेगमेंट की बात करें तो Infinity E1 2kWhr 48V बैटरी दी गई है जो IP67 रेटिंग से लैस है। वहीं, इसमें तीन राइडिंग मोड- ड्रैग मोड, इको मोड और पावर मोड हैं। इसके अलावा पावर मोड में 65 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है।इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को स्वैप किया जा सकता है और इसे घर पर या बाउंस के किसी चार्जिंग स्टेशन पर आसानी से चार्ज भी किया जा सकता है। इसके फ्रंट में 230mm का डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ 203mm का हाइड्रोलिक ब्रेक दिए गए हैं। स्कूटर की सीट की ऊंचाई 780mm और ग्राउंड क्लियरेंस 155mm है। इसमें आगे और पीछे 12 इंच के ट्यूबलेस टायर लगे हुए हैं।

इसके अलावा ओला एस1 का डिजाइन काफी अलग है। वहीं, यह बाउंस इन्फिनिटी E1 की तुलना में बेहतर प्रदर्शन और फीचर्स से लैस है। उदाहरण के लिए, आपको OLA S1 में ऑटो लॉक, एक 7-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, एंटी-थेफ्ट अलार्म, जियो-फेंसिंग, फ्रंट सिंगल फोर्क सस्पेंशन, रियर मोनो-शॉक, रिवर्स मोड और डिस्क ब्रेक दोनों आगे और पीछे मिलते हैं। साथ ही स्कूटर में 2.98kWhr बैटरी और कई राइडिंग मोड्स का सपोर्ट है। मोटर का पीक पावर ऑटपुट 8.5kW है और यह 90kmph की टॉप स्पीड देता है। इसमें एक अच्छा बूट स्पेस, एर्गोनॉमिक्स और 12-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं।
Bounce Infinity E1 vs Ola S1: रेंज
बाउंस इनफिनिटी E1 तीन राइडिंग मोड्स ड्रैग, इको और पावर हैं। इसमें से इको मोड एक बार चार्ज करने पर 85kms रेंज मिलती है। वहीं, कंपनी ने पावर मोड में मिलने वाली रेंज को लेकर कोई दावा नहीं किया है। दूसरी ओर Ola S1 में लंबी 121km की रेंज एक बार चार्जिंग के दौरान मिलती है।
Bounce Infinity E1 vs Ola S1: कैसे खरीदें?
आप Bounce Infinity E1 को कंपनी की साइट से 499 रुपए देकर बुक कर सकते हैं। वहीं, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी इस माह के आखिर में मिलेगी। इसके अलावा आप इसकी सब्सक्रिप्शन सर्विस भी ले सकते हैं। लेकिन, कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।
लेटेस्ट वीडियो
इसके अलावा Ola S1 को भी कंपनी की साइट से Rs 499 में प्री-बुक किया जा सकता है। प्री-बुक करने के बाद ओला एक तारीख बताएगी जब आप 20,000 रुपये एडवांस के तौर पर और बाकी डिलीवरी पर पेमेंट करके इसे खरीद सकते हैं। इसके अलावा ओला एस1 को खरीदने के लिए आप कई उपलब्ध ईएमआई प्लान को भी सिलेक्ट कर सकते हैं।





















