
अनुमान है कि इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर कम कीमत वाले लो बजट स्मार्टफोन चलाना पसंद करते हैं। कम आय वाले व्यक्ति, बड़ी उम्र वाले लोग, बुजुर्ग और ग्रामीण क्षेत्रों के कई नागरिक ऐसे मोबाइल फोंस को अधिक यूज़ करते हैं। Realme और Redmi ब्रांड के स्मार्टफोन इस सेग्मेंट में काफी हिट हो चुके हैं लेकिन इंडियन मोबाइल ब्रांड लावा ने इसी कैटेगरी में अपना दांव चलते हुए Lava Z3 पेश किया है। इन दिनों टेक जगत की सुर्खियां बटोर रहा लावा ज़ेड3 स्मार्टफोन सिर्फ 7,499 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में पहले से ही सेल के लिए उपलब्ध है जो इस होली पर रेडमी और रियलमी के रंग उड़ा रहा है।
Lava Z3 Price
लावा ज़ेड3 कंपनी की ओर से कुछ समय पहले भारतीय बाजार में उतारा दिया गया था। यह फोन 7,499 रुपये की कीमत पर इंडिया में लॉन्च हुआ था जो अमेज़न और फ्लिकार्ट के साथ ही रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। दोनों शॉपिंग साइट्स इस फोन पर ऑफर्स प्रदान कर रही है। अमेज़न की ही बात करें तो यहां Lava Z3 पर 7,100 रुपये का Exchange Offer दिया जा रहा है। हमने साल 2018 में लॉन्च हुए Realme 2 स्मार्टफोन को एक्सचेंज के लिए सबमिट किया तो इस 4 साल पुराने मोबाइल पर 3,700 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू प्राप्त हो रही थी। यानी लावा ज़ेड3 सिर्फ 3,799 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा था। अलग-अलग फोन के साथ एक्सचेंज में यह लावा मोबाइल और भी सस्ते दाम पर मिल सकता है।

Lava Z3
लावा ज़ेड3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल की है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है। यह डिसप्ले 263पीपीआई पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करती है तथा इसकी सुरक्षा के लिए स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। यह भी पढ़ें : Realme Phone चलाने वालों के काम की ट्रिक! जानें कैसे छिपाएं रियलमी मोबाइल में मौजूद ऐप्लीकेशन्स
Lava Z3 को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो क्वॉडकोर प्रोसेसर के साथ काम करता है। इसके साथ ही लावा मोबाइल में मीडियाटेक हीलियो जी20 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन आईएमजी पावरवीआर जीई83200 जीपीयू सपोर्ट करता है। इंडियन मार्केट में यह फोन 3 जीबी रैम सपोर्ट करता है जिसके साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह लावा मोबाइल 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि इस फोन का सेल्फी कैमरा भी फ्रंट फ्लैश से लैस किया गया है जो अंधेरे में भी अच्छी व ब्राइट फोटो कैप्चर करता है। यह भी पढ़ें : Realme C31 के लॉन्च से पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, कम बजट में मिलेगा शानदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन
Lava Z3 एक डुअल सिम फोन है जो डुअल 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इस फोन में 3.5एमएम जैक के साथ ही ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए यह लावा मोबाइल 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। लावा ज़ेड3 को शॉपिंग साइट अमेज़न और फ्लिकार्ट के साथ ही रिटेल स्टोर्स से 7,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह फोन मार्केट में Striped Blue और Striped Cyan कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध है।





















