8GB RAM वाले Samsung Galaxy A33 5G फोन की कीमत से कंपनी ने उठाया पर्दा, जानें कितने रुपये में होगी इंडिया में सेल

Join Us icon

Samsung ने कुछ ही दिनों पहले भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए Samsung Galaxy A33 5G Phone पेश किया था। गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ में जोड़ा गया यह मोबाइल फोन 8GB RAM, Exynos 1280 चिपसेट, 32MP Selfie Camera और 5,000mAh Battery जैसी ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। फोन को प्रदर्शित करने के बाद अब सैमसंग ने गैलेक्सी ए33 5जी की कीमत से भी पर्दा उठा दिया है। Samsung Galaxy A33 5G 28,499 रुपये के शुरूआती प्राइस पर इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

Samsung Galaxy A33 5G India Price

सैमसंग गैलेक्सी ए33 5जी फोन को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं बड़ा वेरिएंट 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। प्राइस की बात करें तो फोन का 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट जहां 28,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है वहीं Samsung Galaxy A33 5G 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट 29,999 रुपये है।

28499 rs Samsung Galaxy A33 5g phone India Price revealed know sale offer specifications

Samsung Galaxy A33 5G की स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी ए33 5जी फोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 16एम कलर डेफ्थ सपोर्ट करती है। यह डिसप्ले ऑन-स्क्रीन फिंगर​प्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। Samsung Galaxy A33 5G फोन आईपी67 रेटिंग के साथ आया है जो इसे वॉटर व डस्ट प्रूफ बनाता है। यह भी पढ़ें : BattleGrounds Mobile India Ban के लिए उठी आवाज! कहा PUBG का नाम बदलकर रख दिया BGMI, चीन से है लिंक!

Samsung Galaxy A33 5G एंडरॉयड ओएस के साथ वनयूआई पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग का ही एक्सनॉस 1280 चिपसेट दिया गया है। सैमसंग ने अपने इस फोन को RAM Plus ​फीचर से लैस किया है जिसके चलते फोन की रैम मैमोरी में 8 जीबी तक की वर्चुअल रैम जोड़ी जा सकती है और यह मोबाइल 16जीबी रैम पावर पर परफॉर्म कर सकता है।

28499 rs Samsung Galaxy A33 5g phone India Price revealed know sale offer specifications

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए33 5जी फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 48एमपी प्राइमरी लेंस, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8एमपी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5एमपी मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2एमपी डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह सैमसंग मोबाइल 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here