हीरो के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलेगी लंबी रेंज, लॉन्च से पहले जानें क्या होंगे फीचर्स

Join Us icon

Hero Electric जल्द ही इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Hero Electric Scooter) को पसंद कर रहे ग्राहकों के लिए एक नई बैटरी वाली स्कूटी लाने वाली है। दरअसल, खबर है कि कंपनी अपने Hero Optima CX electric scooters के अपडेट वर्जन को पेश करने की प्लानिंग में है। आधिकारिक परिवहन विभाग की वेबसाइट के माध्यम से सामने आई जानकारी के अनुसार, हीरो इलेक्ट्रिक जल्द ही भारत में नया 2022 हीरो ऑप्टिमा सीएक्स लाइटवेट इलेक्ट्रिक स्कूटर (2022 Hero Optima CX) लॉन्च करेगी। इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वर्जन उपलब्ध होगा, जिसमें सीएक्स और सीएक्स ईआर (एडिशनल रेंज) शामिल होंगे और यह मुख्य रूप से कम्यूटर सेगमेंट को केंद्रित करते हुए इंडियन मार्केट में एंट्री करेंगे।

2022 Hero Optima CX

उम्मीद की जा रही है कि हीरो इलेक्ट्रिक ई-स्कूटर में काफी बदलाव ला सकती है, जिसमें पावर और स्टाइल के साथ-साथ नए फीचर्स दिए जाने की आशंका है। इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो नए ऑप्टिमा सीएक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में पहले से मौजूद जिस मॉडल को रिप्लेस कर रही है उसकी तुलना में ज्यादा पावरफुल होगी। साथ ही कंपनी ई-स्कूटर में दी जाने वाली इलेक्ट्रिक मोटर की ओवरऑल एफिशिएंसी बढ़ाने की भी कोशिश करेगी। इसे भी पढ़ें: बैटरी वाली साइकिल खरीदने का है प्लान तो देखें ये धांसू Electric Cycles, मिलेगी 100KM रेंज

5 most affordable cheapest electric Scooter EV in india

2022 Hero Optima CX के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स (लीक)

हीरो इलेक्ट्रिक 2022 हीरो ऑप्टिमा सीएक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रहा है। जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि 2022 हीरो ऑप्टिमा सीएक्स को दो ट्रिम मॉडल – सीएक्स और सीएक्स ईआर (विस्तारित रेंज) में पेश किया जाएगा। वहीं, नए ट्रिम्स ई-स्कूटर की ऑप्टिमा एचएक्स लाइन को रिप्लेस कर सकते हैं। 2022 हीरो ऑप्टिमा सीएक्स ट्रिम्स बैटरी कॉन्फ़िगरेशन में भी अलग हो सकते हैं। सीएक्स वेरिएंट में सिंगल बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है जबकि सीएक्स ईआर वेरिएंट में कुछ एडिशनल रेंज जोड़ने के लिए डुअल बैटरी पैक मिल सकती है।

hero-electric-optima-hx

उम्मीद है कि नई ऑप्टिमा सीएक्स को एक रेस्टल्ड बॉडी मिलेगी जो डिजाइन को शानदार बनाएगा। वहीं, नए ऑप्टिमा सीएक्स से एक अधिक शक्तिशाली लेकिन अधिक कुशल इलेक्ट्रिक मोटर दी जाने की उम्मीद है, जिससे आउटगोइंग मॉडल की तुलना में इसका प्रदर्शन और बेहतर हो। इसे भी पढ़ें: पुरानी Honda Activa को बहुत कम खर्च में बनाएं Electric Scooter, नहीं पड़ेगी पेट्रोल पंप जाने की जरूरत

2022 हीरो ऑप्टिमा सीएक्स में कुछ नए-पुराने फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है जो स्कूटर की अपील को बढ़ाएंगे। इस अपकमिंग बैटरी वाली स्कूटी में क्रूज़ कंट्रोल, वॉक असिस्ट, रिवर्स मोड, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एलईडी लाइटिंग सिस्टम और एक एंटी-थेफ्ट अलार्म सिस्टम के साथ रिमोट दिया जा सकता है। साथ ही इसमें 90 सेक्शन के टायरों में लिपटे 12-इंच के पहियों भी होने की आशंका लगाई जा रही है।

लेटेस्ट वीडियो

कितना होगा रेट

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार 2022 हीरो ऑप्टिमा सीएक्स पर कीमत मौजूदा मॉडलों की तुलना में अधिक होगी। फिलहाल Hero Optima HX की कीमत 55,850 रुपये (एक्स-शोरूम) और एक्सटेंडेड रेंज वर्जन की कीमत 65,640 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here