Best Smartphones Under Rs 15,000 : 15,000 रुपये से कम क़ीमत में खरीदें हेडफ़ोन जैक वाले बेस्ट स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

हेडफ़ोन जैक वाले बेस्ट स्मार्टफ़ोन - Samsung Galaxy M32 | POCO M3 | Redmi Note 11 | realme narzo 50 | Redmi Note 10s

Join Us icon

Best smartphones under Rs 15,000 with headphone jack : स्मार्टफ़ोन बनाने वाली कंपनियां पिछले काफ़ी कुछ समय से हेडफ़ोन जैक नहीं दे रही हैं। फ़ोन से सबसे पहले हेडफ़ोन जैक हटाने की शुरुआत Apple ने की थी। 2022 में अब कई सारे स्मार्टफोन ब्रांड्स ने अपने अपने स्मार्टफोन से हेडफोन जैक हटाने शुरू कर दिए हैं। यूजर्स अब वायरलेस हेडफोन यूज करना पसंद कर रहे हैं। यहीं कारण है कि कंपनियां अपने स्मार्टफोन में हेडफोन जैक नहीं दे रही है। हालांकि कई सारे यूजर्स वायर्ड हेडफोन्स को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में आज हम आपको हेडफोन जैक वाले सबसे बेस्ट स्मार्टफोनके बारे में बता रहे हैं। इन स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये तक की कीमत है। यहां हम आपको अमेजन पर मौजूद बेस्ट स्मार्टफ़ोन के बारे में बता रहे हैं जो हेडफ़ोन जैक के साथ आते हैं।

Best smartphones under Rs 15,000 with headphone jack

1. Samsung Galaxy M32

हमारी लिस्ट में सबसे पहला स्मार्टफोन Samsung Galaxy M32 है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन मे 6.4-इंच का FHD Super AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस डिस्प्ले पैनल का रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 800nits तक है। सैमसंग के इस फोन की डिस्प्ले Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। सैमसंग के इस फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन में 64MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलती है।

2. POCO M3

POCO M3 स्मार्टफोन प्रीमियम मिड रेंज फीचर पैक डिवाइस है, जो Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। पोको के इस स्मार्टफोन में 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। पोको एम 3 स्मार्टफोन में 6.53-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। पोको का यह स्मार्टफोन TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आता है। अगर आप बजट प्राइस में फीचर पैक स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो POCO M3 अपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

3. Redmi Note 11

Redmi Note 11 स्मार्टफोन शाओमी का अफोर्डेबल स्मार्टफोन है। रेडमी के इस स्मार्टफोन में 6.43-इंच का FHD 90Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। शाओमी के इस फोन में 50MP क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रेडमी नोट 11 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ ही शाओमी का यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। Redmi Note 11 स्मार्टफोन में डुअल स्पीकर और IR ब्लास्टर दिया गया है। शाओमी का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 680 प्रोसेसरक के साथ आता है।

4. realme narzo 50

हेडफ़ोन वाले बेस्ट स्मार्टफ़ोन की लिस्ट में अगला स्मार्टफ़ोन रियलमी का realme narzo 50 है। realme narzo 50 स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Helio G96 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 120Hz FHD+ डिस्प्ले और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ पेश किया गया है। रियलमी के इस फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी और 33W डार्ट चार्ज दिया गया है। रियरमी के इस फोन में 50MP AI ट्रिपल रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा के साथ पेश किया गया है। realme narzo 50 स्मार्टफोन को 64GB स्टोरेज और 4G रैम के साथ पेश किया गया है। रियलमी का यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधरित realme UI 2.0 पर रन करता है।

5. Redmi Note 10s

Redmi Note 10 स्मार्टफोन को शाओमी ने MediaTek Helio G95 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इस फोन का 6GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। सैमसंग का यह फोन Super AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। शाओमी का यह Android 11 पर आधारित MIUI 12 पर रन करता है।शाओमी के इस फोन में साइड माउंट रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Redmi Note 10 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में 64MP क्वाड रियर कैमरा दिया गया है।

हेडफ़ोन जैक वाले बेस्ट स्मार्टफ़ोन

6. Vivo Y20G 2021

7. realme 9i

8. Infinix Note 11

9. Tecno POVA 2

10. Oppo A31

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here