140KM तक की रेंज के साथ लॉन्च होंगे Hero के दो इलेक्ट्रिक स्कूटर, लॉन्च से पहले यहां जानें सबकुछ

Join Us icon

Hero Electric की अपकमिंग बैटरी वाली स्कूटी को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रह ही है। बताया जा रहा है कि कंपनी 2022 Hero Optima CX लाइनअप वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooters) को जल्द ही इंडिया में पेश करने वाली है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट और इन स्कूटर के फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, हाल ही में ऑफिशियल होने से पहले इन स्कूटर (Hero Electric Scooter) के संभावित कीमत और स्पेक्स की जानकारी ऑफिशियल ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट से सामने आ चुकी है। वहीं, अब 2022 Hero Optima CX और CX ER के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है।

Hero Electric Scooter

2022 Hero Optima HX को दो वेरिएंट – CX और CX ER (एक्सटेंडेड रेंज) में पेश किया जाएगा। वहीं, बैटरी पैक कॉन्फिगरेशन के मामले में दोनों ट्रिम एक दूसरे से अलग हो सकते हैं। इसके अलावा ऑप्टिमा सीएक्स लाइनअप ई-स्कूटर के मौजूदा ऑप्टिमा एचएक्स लाइनअप से ज्यादा दमदार फीचर्स के साथ आएंगे। इसे भी पढ़ें: पुरानी Honda Activa को बहुत कम खर्च में बनाएं Electric Scooter, नहीं पड़ेगी पेट्रोल पंप जाने की जरूरत

hero-optima-cx-2

रिपोर्ट के अनुसार ऑप्टिमा सीएक्स ट्रिम्स में सिंगल बैटरी पैक होगा जबकि ईआर वेरिएंट डुअल बैटरी सेटअप के साथ आएगा। इसके अलावा नए मॉडल में इलेक्ट्रिक मोटर मौजूदा मॉडल की तुलना में काफी अधिक शक्तिशाली लेकिन छोटे होंगे।

2022 Hero Optima CX और Hero Optima CX ER

2022 Hero Optima CX सीएक्स में सिंगल 52.2v/ 30Ah बैटरी दी जाएगी जिससे 82km की रेंज मिलेगी। वहीं, CX ER में 140km की रेंज और 45km/h की टॉप स्पीड प्राप्त होगी। साथ ही ब्रेकिंग, एंबेडेडनेस और ओवरऑल बैलेंस में आउटगोइंग मॉडल्स के 25% से ऊपर सुधार किया गया है। 2022 ऑप्टिमा सीएक्स और सीएक्स ईआर स्कूटर में क्रूज कंट्रोल, एलईडी लाइटिंग, वॉक असिस्ट, रिवर्स मोड, रिमोट की और एंटी-थेफ्ट अलार्म कुछ बेहतर फीचर दिए जाएंगे। इसे भी पढ़ें: बैटरी वाली साइकिल खरीदने का है प्लान तो देखें ये धांसू Electric Cycles, मिलेगी 100KM रेंज

2022-hero-optima-electric-scooter

2022 हीरो ऑप्टिमा सीएक्स में कुछ नए-पुराने फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है जो स्कूटर की अपील को बढ़ाएंगे। इस अपकमिंग बैटरी वाली स्कूटी में क्रूज़ कंट्रोल, वॉक असिस्ट, रिवर्स मोड, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एलईडी लाइटिंग सिस्टम और एक एंटी-थेफ्ट अलार्म सिस्टम के साथ रिमोट दिया जा सकता है। साथ ही इसमें 90 सेक्शन के टायरों में लिपटे 12-इंच के पहियों भी होने की आशंका लगाई जा रही है।

लेटेस्ट वीडियो

कितना होगा रेट

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार 2022 हीरो ऑप्टिमा सीएक्स पर कीमत मौजूदा मॉडलों की तुलना में अधिक होगी। फिलहाल Hero Optima HX की कीमत 55,850 रुपये (एक्स-शोरूम) और एक्सटेंडेड रेंज वर्जन की कीमत 65,640 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here