
तमिलनाडु में ओकिनावा ऑटोटेक डीलरशिप में हाल ही में आग लग गई, जिसके बाद खबर सामने आ रही थी कि शोरूम में खड़े इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगी थी। वहीं, अब ओकिनावा ने आग के संबंध में एक स्पष्टीकरण जारी किया है और कहा है कि आग इमारत में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। कंपनी ने साफ किया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर में किसी प्रकार की आग नहीं लगी थी। आइए आगे जानते हैं कि क्या था पूरा मामला और अब कंपनी ने क्या बयान दिया है।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
कंपनी ने बयान में कहा कि आग इमारत में पैनल की वायरिंग में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। वहीं, डीलरशिप ने भी इसकी पुष्टि की है। कंपनी ने टेक साइट गैजेट्स 360 को दिए एक बयान में कहा है कि यह धटना हाल ही में ओला, ओकिनावा, प्योर ईवी और अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने के बाद हुआ, जिनमें कथित तौर पर बैटरी के अधिक गर्म होने के कारण आग लगी थी।

Okinawa डीलरशिप में लगी आग
बता दें कि हाल ही में तमिलनाड़ु स्थित Okinawa के डीलरशिप के शोरूम में आग लग गई थी। इस आग से किसी इंसान को नुक़सान की ख़बर नहीं हुआ था। वहीं, आसपास के लोगों ने मिलकर आग को समय पर बुझा लिया। इस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। हालांकि, यह आग इतनी भयंकर थी कि डिलरशिप के अंदर कई चीजें जलकर राख हो गईं।
वायरल वीडियो
#Okinawa dealership in TN goes up in flames due to a reported #EVfire. Instances like this threaten to create an atmosphere of rampant skepticism about the crucial safety aspects of EVs. What do you have to say? @OkinawaAutotech pic.twitter.com/cvDzlEE1LZ
— prashant singh (@lparas69) April 16, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि डीलरशिप के अंदर से मोटा काला धुआं उड़ रहा है। इस धुएं आग लगने से हुई तबाही का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि आग लगने के कारणों को लेकर ऑफिशियल जांच की रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई हैं। भारत में पिछले काफ़ी समय से इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की ख़बरें सामने आ रही हैं।
गौरतलब है कि ओकिनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर में 11 अप्रैल को तिरपुर और 26 मार्च को वेल्लोर में आग लगी थी। माना जा रहा है कि इन स्कूटर में लीथियम आयन बैटरी ही आग लगने का कारण है। इन बैटरियों में लगी आग इसलिए भी खतरनाक होती है क्योंकि इनके जलने पर ये हाइड्रोजन गैस का उत्सर्जन करती है वहीं इन्हें बुझाने के लिए अगर पानी डाला जाए तो कैमिकल रिऐक्शन लीथियम हाइड्रोक्साइड गैस पैदा करता है।
EV चार्जिंग में इन बातों का रखें खयाल
अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक व्हीकल है तो चार्ज के दौरान आपको काफी सावधानी रखनी चाहिए। चार्ज के लिए जिस सॉकेट का इस्तेमाल कर रहे हैं उसकी वोल्टेज कैपेसिटी जरूर चेक करें। इसके साथ ही तेज धूप में ईवी को चार्जिंग में न लगाए। रात को चार्जिंग में लगाकर छोड़ने की आदत से परहेज करें और समय समय पर चेक करें। अगर बैटरी का टैंप्रेचर बढ़ रहा है तो तुरंत चार्जिंग बंद कर दें।





















