
Electric Vehicle Loan: दिन-प्रतिदिन आसान छू रहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों से परेशान लोग अब इलेक्ट्रिक कार, बाइक और स्कूटर (Electric Vehicle) की तरफ रुख कर रहे हैं। वहीं, थोड़ ही समय में लोगों के बीच में इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर लोगों में जागरुकता इतनी बड़ी की हर महीने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। वहीं, इन इलेक्ट्रिक व्हीकल की खास बात ये है कि पेट्रोल डीजल के मुकाबले इन्हें चलाने का खर्च भी बहुत कम आता है। वहीं, सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर लगने वाले टैक्स में ग्राहकों को भारी डिस्काउंट भी दे रही है। साथ ही कई बैंक भी इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए सस्ती ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करा रहे हैं। अगर आप भी एक इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम इस र्टिकल में आपको सस्ती ब्याज दर पर लोन देने वाले तीन बैंको के बारे में और अप्लाई करने के तरीके बारे में जानकारी देंगे।
इलेक्ट्रिक व्हीकल लोन की ब्याज दर
इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए, कई बैंक इस समय इलेक्ट्रिक कार और दोपहिया वाहन खरीदारों को विशेष ब्याज दरों पर लोन दे रही हैं। ये दरें तुलनात्मक रूप से ICE यानी पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहन की तुलना में कम हैं, जिसका अर्थ है कि खरीदार बहुत सारा पैसा बचा सकते हैं।

इनकम टैक्स में छूट
इतना ही नहीं इनकम टैक्स रूल्स के अनुसार अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते हैं तो आपको इनकम टैक्स की धारा 80EEB के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट का मिलेगी। वहीं, यह छूट 80C के तहत मिलने वाली छूट से अलग है।
SBI EV loan
SBI की तरफ से इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए दिए जाने वाले लोन को एसबीआई ग्रीन कार लोन के रूप में जाना जाता है, राज्य के स्वामित्व वाला बैंक चार पहिया और दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों दोनों पर कम ब्याज दरों में लोन दे रहा है। SBI ग्रीन 20 आधार अंक यानी बाजार में उपलब्ध वाहनों से संबंधित मौजूदा लोन प्लान की तुलना में 0.2 प्रतिशत कम लोन प्रदान करने का दावा करता है।
किसे मिलेगा SBI Green loans
लोन के लिए अप्लाई करने वाले ग्राहक की उम्र 21 से 67 वर्ष के बीच होनी चाहिए और SBI EV लोन के लिए पात्र होने के लिए उसकी हर साल की सैलरी 3 लाख से 4 लाख के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, लोन को 3 वर्ष या 8 वर्ष तक (फोर-व्हीलर का लोन 84 महीने और टू-व्हीलर का लोन आप 36 महीने में लौटा सकते हैं) के लिए लिया जा सकता है। वहीं, अगर बात करें एसबीआई ग्रीन लोन पर ब्याज दर की तो यह 7.15 प्रतिशत से 7.50 प्रतिशत प्रति वर्ष के बीच है। बता दें कि इस लोन में इलेक्ट्रिक बाइक को कवर नहीं किया जाता।
SBI Green loan के लिए ऐसे करें अप्लाई

- सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक कर SBI के ऑफिशियल Green loan वेवबसाइट पर जाएं
- इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको ‘Green Car Loan: For Electric Cars’ दिखाई देगा, जिसपर ‘Apply Now’ का बटन लिखा होगा।
- ‘Apply Now’ पर क्लिक करने के बाग SBI का ऑटो लोन पेज ओपन होगा।
- इसके बाद इस एक फॉर्म को भरने के लिए आपसे कहा जाएगा।
- फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सबमिट करें, जिसके बाद आपको कन्फर्मेशन मिलेगी।
Axis bank EV loan
भारत का तीसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक एक्सिस भी इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने पर सस्ती ब्याज दर पर लोन देता है। बैंक सैलरी पाने वाले ग्राहक को 85 प्रतिशत तक इलेक्ट्रिक कार की ऑन-रोड कीमत पर लोन दे रहा है, जिसे आप 7 साल के अंदर चुका सकते हैं।
किसे मिलेगी एक्सिस बैंक से ईवी पर लोन
एक्सिस बैंक ईवी पर लोन देने के लिए कुछ रुल्स को फॉलो करना पड़ता है। बैंक सिर्फ बिजनैसमैन, नौकरी करने वाले या साझेदारी फर्म, सीमित देयता भागीदारी, हिंदू अविभाजित परिवार या ट्रस्ट और सोसायटी के रूप में कंपनी चलाना वालों को ही लोन देता है। बैंक द्वारा दिए जाने वाले लोन की ब्याज दर 7.35 प्रतिशत है। इसके अलावा, एक्सिस बैंक लोन राशि का लाभ उठाने पर प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 3,500 रुपये से 5,500 रुपये लेता है।
एक्सिस बैंक कार लोन

- सबसे पहले Axis bank की ऑफिशियल साइट पर जाएं।
- इसके बाद कार लोन पर ‘Apply Now’ बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप सीधा लोगन पेज पर पहुंच जाएंगे। अगर आप Axis bank account होल्डर हैं तो लॉग इन करें और नहीं तो मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के माध्यम से लॉग इन कर सकते हैं।
- लॉग इन करने के बाद एक फॉर्म ओपन होगा
- EV car loan एपिलिकेशन को भरकर सबमिट करें, जिसके बाद आपके पास कन्फर्मेशन आ जाएगा।
यूनियन बैंक ईवी लोन
Union Bank of India एक सरकारी बैंक है जो कि electric vehicle के लिए कम ब्याज दर पर का लोन (Union Green Miles) देता है। बैंक की ओर से से लोन के लिए इलेक्ट्रिक कार पर 7.40 प्रतिशत और इलेक्ट्रिक बाइक व स्कूटर के लिए 9.90 प्रतिशत इंटरस्ट लिया जाता है।
यूनियन बैंक ईवी लोन किसे मिलेगा
यूनियन ग्रीन माइल्स लोन प्राप्त करने के लिए अप्लाई करने वाले लोगों की उम्र 18 से 75 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ग्राहको को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए 10 लाख रुपये और चार पहिया वाहनों के लिए लोन की कोई सीमा नहीं है। वहीं, इसी तरह, दोपहिया वाहनों के लोन चुकाने के लिए 36 महीने का समय मिलेगा और चार पहिया वाहनों के लिए यह 84 महीने समय मिलेगा।
यूनियन बैंक ईवी लोन के लिए ऐसे अप्लाई करें

- सबसे पहले Union Bank’s car लोन एप्लिकेशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
- वेबसाइट पर जाने के बाद नीचे ‘apply online’ बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए पेज पर ‘vehicle loan’ ऑप्शन ओपन होगा।
- इसके बाद फॉर्म भरें और उसके बाद सबमिट करें।





















